संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र में दबंगों ने एक वृद्धा व उसके विकलांग बेटे की बुरी तरह पिटाई कर दी। हद तो यह कि पीड़ित परिवार ने पुलिस को बुलाया तो दबंगों पर कार्रवाई की बजाय पुलिस वापस लौट आई। महिला थाने पर न्याय की मांग करने पहुंची तो आरोप है पुलिस ने उसे भगा दिया। वृद्धा सुबह से शाम तक थाने पर गिड़गिड़ाती रही। दोपहर में उसकी हालत बिगड़ी और कुछ ही घंटों में उसने दम तोड़ दिया।