गोरखपुर

पीएम की नेपाल यात्रा पर अखिलेश यादव की ट्वीट का दिया सीएम योगी ने जवाब

अयोध्या में नेपाल के बस यात्रियों का स्वागत करने के बाद गोरखपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ
2 min read
• •
Updated: 12 May 2018, 3:54 PM IST
CM Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav
CM Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की नेपाल यात्रा को साझी विरासत को मजबूत करने वाला बताया है। उन्होंने नेपाल यात्रा से एक नए युग का सूत्रपात बताया। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की नेपाल यात्रा पर ट्वीट पर भी मुख्यमंत्री ने आड़े हाथों लिया।
शनिवार को सीएम गोरखपुर पहुंचेे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी जी ने तीसरी बार नेपाल की यात्रा की है। भारत-नेपाल के संबंध अति प्राचीन और साझी विरासत के प्रतीक हैं। भारत-नेपाल की स्थिति दो शरीर एक आत्मा जैसी है। इस साझी विरासत और रोटी-बेटी के संबंध को आगे बढ़ाने का जो प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व हुआ है, उसी की एक महत्वपूर्ण कड़ी जनकपुर से अयोध्या धाम की ऐतिहासिक बस यात्रा है।
उन्होंने बताया कि अयोध्या में आए नेपाल सरकार के जनप्रतिनिधि और मंत्रीगण का स्वागत करने में उनको आनंद की अनुभूति हुई। हजारों वर्षों की विरासत को लेकर यह लोग अयोध्या आए थे यहां पर आए लोग काफी प्रफुल्लित थे आज वहां पर बहुत अच्छा कार्यक्रम रहा है। भारत और नेपाल के बीच में यह बस सेवा प्रारंभ होने से और प्रधानमंत्री जी के द्वारा जो प्रयास नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का किया जा रहा है। यह दोनों देशों की समृद्धि के साथ-साथ दोनों देशों के हितों को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। एक नई महत्वपूर्ण युग की ओर भारत-नेपाल के संबंध आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश को दिया जवाब

अखिलेश यादव के ट्वीट पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में विकास के जो भी काम हुए हैं वह हम लोगों ने किए हैं। दीपोत्सव के जरिए अयोध्या को नई पहचान दिलाना, बुनियादी सुविधाओं को दिलाना, 24 घंटे बिजली दिलाने का काम हमने किया है। 133 करोड़ रुपये की लागत से विकास के कार्यों को हमारी सरकार द्वारा प्रदान किए गए हैं वह चल रहे हैं। कुछ नए कार्यक्रम जैसे सरयू में गंदे नाले ना गिरे, राम जी की पैड़ी का सुंदरीकरण हो इन सब कार्यों को नए सिरे से आगे बढ़ा रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
MLC Election 2026 : सीएम योगी के गढ़ में कांटे की लड़ाई, सिर्फ 307 मत से जीती भाजपा, निर्दलीय राजेश ने छुड़ाये भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी के पसीने

गोरखनाथ मंदिर और सीएम आवास की सुरक्षा होगी और सख्त, 206 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करने की तैयारी

‘पेड़ों पर उल्टे लटक जाएं तो भी कुछ नहीं होगा’ इंडिया गठबंधन की रैली पर रवि किशन का तंज, राहुल गांधी ने दिया व्यापारियों को जवाब

PET-2026: गोरखपुर के 52 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, जूते-मोजे उतरवाकर अभ्यर्थियों की जांच

गोरखपुर में 18 बूथों पर सुबह आठ बजे से वोटिंग, 16 प्रत्याशी मैदान में; मतपत्र पर वरीयता के आधार पर देना होगा वोट