28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के राम पैड़ी का किया निरीक्षण, दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सरयू का आरती पूजन किया तथा उसके बाद सरयू नदी व राम की पैड़ी का निरिक्षण किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 12 May 2018, 2:36 PM IST

CM yogi adityanath big statement on ram paidi ayodhya

अयोध्या : जनकपुर अयोध्या मैत्री बस सेवा के स्वागत के लिए राम नगरी अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सरयू का आरती पूजन किया तथा उसके बाद सरयू नदी व राम की पैड़ी का निरिक्षण किया। योगी आदित्यनाथ ने राम पैडी में पम्प द्वारा भरे जा रहे जल और निकलने की प्रक्रिया को भी जाना तथा मीडिया कर्मियों से बात करते हुए मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से भारत और नेपाल से सम्बन्ध एक बार पुनः अपने नए दौर के साथ आगे बढ़ रहे है मुख्य रूप से जनकपुर से अयोध्या को सीधे जोड़ने के लिए बस सेवा का शुभारभ किया है।

भारत नेपाल के भावात्मक संबंधो को मजबूत बनायेंगे

आज वह अयोध्या पहुंच गए है। माता जानकी के धाम से आये सभी अतिथियों का हम सभी ने स्वागत किया है तथा बताया कि भारत नेपाल के सम्बन्ध दो शरीर एक आत्मा जैसा है रोटी बेटी और एक सांची विरासत के सम्बन्ध है इसको उचाई तक पहुचाने में नरेंद्र मोदी की यह तीसरी नेपाल यात्रा बहुत बड़ी भूमिका का निर्वहन कर रही है और यह सांस्कृतिक सम्बन्ध में ना केवल भारत नेपाल के भावात्मक संबंधो को मजबूत बनायेंगे बल्कि एक दुसरे के आर्थिक और सुरक्षा के हितों को भी मजबूती प्रदान करने में भी योगदान करेंगे।

ये भी पढ़ें -हजार साल बाद सीता जी के मायके और ससुराल के बीच चली बस

133 करोड़ परियोजनाओं का शुभारम्भ

बताया कि अयोध्या विश्व मानचित्र पर न केवल धार्मिक आस्था का एक केंद्र के रूप में विकसित हो इसके लिए पूर्व में दीपोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर 133 करोड़ परियोजनाओं का शुभारम्भ किया था वह सभी कार्य आगे बढ़ रहे है तथा बताया कि अभी अयोध्या के राम पैडी का निरिक्षण किया। जिससे विकास के नए कार्यक्रमों में उचाईया दिया जा सके खास तौर पर सरयू नदी से राम पैडी में जल आ सके और यहां से फिर सीधे बाहर निकल सके। राम पैडी के सफाई, संरक्षण की व्यवस्था , इसके सुन्दरीकरण की व्यवस्था लाइटिंग की व्यवस्था तथा लेजर सो की व्यवस्था हो लाइट एंड साउंड के कार्यक्रम की व्यवस्था हो इन सभी कार्यो को जोड़ा गया है। सरयू नदी के साथ अन्य घटो पर भी सरयू का जल निरंतर प्रवाहित हो सके इस कार्य के योजना को स्वीकृति दी है।

सरयू का जल स्वच्छ निर्मल रहे

अयोध्या फैजाबाद के कोई भी गंदे नाले मां सरयू नदी में न गिरे इसके लिए एस टी पी के साथ उसको जोड़ने के कार्रवाई के कार्य योजना को भी करने का प्रस्ताव लिया है और जल्द ही इस कार्य को स्वीकृत देकर कार्य को आगे बढ़ाएंगे जिससे मां सरयू के प्रति आम जन की जो आस्था है उसे कहीं से ठेस भी न पहुंचे और सरयू का जल स्वच्छ निर्मल रहे।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग