गोरखपुर

घूंघट निकाले बैंक से निकल रही थी महिला, बाइक सवार दो बदमाश आए और…

मुख्यमंत्री के जिले में आपराधिक वारदातें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं, हर रोज अपराधी पुलिस के इकबाल को दे रहे चुनौती

2 min read
Bikers robbed to trader

गोरखपुर। मुख्यमंत्री के गढ़ में अपराधियों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे। लूट-हत्या की घटनाएं आए दिन हो रही। सोमवार को बैंक से रुपये निकालकर आ रही एक महिला के दो लाख सोमवार को अपराधियों ने लूट लिए। घूंघट में होने की वजह से महिला अपराधियों केा भी देख न सकी। हालांकि, लोकल लोग बस इतना बता सके कि अपराधी लाल रंग का गमछा लगाए हुए थे। महिला व लोगों के बताए अनुसार पुलिस पड़ताल कर रही। पुलिस ने बैंक पहुंच सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले लेकिन कोई अहम सबूत नहीं मिल सके। वारदात चौरीचौरा क्षेत्र की है।
चौरीचौरा क्षेत्र के मुंडेराबाजार के रहने वाले प्रमोद गुप्ता झंगहा चैराहा पर रेडीमेड कपड़ों का व्यवसाय करते हैं। सोमवार को किसी काम में व्यस्त होने की वजह से प्रमोद ने अपनी पत्नी को चेक देकर बैंक भेज दिया। बैंक पास ही होने की वजह से पुष्पा चली गई। करीब 12 बजे पुष्पा ने चेक का भुगतान कराते हुए दो लाख नकद प्राप्त कर लिए। पुष्पा दो लाख रुपये लेकर पैदल ही वापस आ रही थी। वापस आते समय मछली बाजार के पास दो बाइक सवार तेजी से आए। घूंघट निकालेे पुष्पा चल रही थी। जबतक वह कुछ समझ पाती बाइक सवार एक व्यक्ति ने उसके हाथ के बैग पर झपट्टा मारा और छीन लिया। अभी वह कुछ समझ पाती इसके पहले बाइक सवार बदमाश बैग लेकर भाग निकले। पुष्पा चिल्लाने लगी। लोग दौड़े हुए आए, पुष्पा की आपबीती सुन बदमाशों को पकड़ने की कोशिश करते इसके पहले बाइक लेकर भोपा बाजार की ओर निकल पड़े।
लोगों की सूचना पर मौके पर सीओ सहित चैरीचैरा पुलिस पहुंच गई। मामले की जानकारी लेकर वायरलेस पर सूचना प्रसारित कर दी गई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने बदमाशों के बारे में सुराग लेने के लिए बैंक की सीसीटीवी भी खंगाली लेकिन कुछ खास हासिल न हो सका।
घूंघट में होने की वजह से महिला किसी भी बदमाश को पहचान न सकी। केवल इतना बता सकी कि वे लोग बाइक से आए और बैग छीन कर भाग निकले। बाजार के लोगों ने बताया कि बदमाश लाल रंग के गमछे से मुंह बांधे हुए थे। लूट के लिए पल्सर बाइक का इस्तेमाल किया।

ये भी पढ़ें

अगर इस साल स्नातक में प्रवेश लेना चाहते हैं तो यह आपके काम की खबर हो सकती है

Published on:
17 Apr 2018 08:08 am
Also Read
View All
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं स्वास्थ्य कार्ड अभियान का भव्य आयोजन

गोरखपुर को मिला पांचवां विश्विद्यालय, कैबिनेट ने दी वानिकी विश्वविद्यालय को मंजूरी…उत्तर भारत का बनेगा यह पहला विश्वविद्यालय

गोरखपुर में नौ अपराधी ‘दुराचारी’ घोषित, खोली गई ‘बी’ हिस्ट्रीशीट…लगातार रखी जाएगी निगरानी

क्या मिल पाएगा मृत शिक्षक को न्याय… फरार BSA अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर, सत्ता का संरक्षण या कुछ और ?

DDU विश्वविद्यालय में छात्र ने परीक्षा नियंत्रक को धमकाया, बोला…तुम्हारे बाप की ? टुकड़े टुकड़े गैंग से भी है छात्र का नाता