2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर इस साल स्नातक में प्रवेश लेना चाहते हैं तो यह आपके काम की खबर हो सकती है

इस यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आॅनलाइन आवेदन की डेट बढ़ार्इ गर्इ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 16 Apr 2018, 10:10 AM IST

higher

university in mp, dress code in universities, dress code implemented in convocation of univercity, samanvay samiti of vishvavidyalaya of mp,higher education in mp, mp education news in hindi, latest hindi news bhopal

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। अब डीडीयू व इससे संबद्ध काॅलेजों में प्रवेश के लिए आॅनलाइन आवेदन 26 अप्रैल तक किया जा सकता है। पहले अंतिम तिथि 20 अप्रैल तक ही निर्धारित थी।
संयुक्त प्रवेश प्रक्रिया की वेबसाईट https://ddugu-edu-in पर प्रवेश परीक्षा के संबंध में सभी प्रारंभिक सूचनाएं उपलब्ध है। अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया समझ कर आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में इस बार प्रवेश के तौर तरीकों में बदलाव कर दिया गया है। अब विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध समस्त काॅलेजों में प्रवेश प्रक्रिया का संयुक्त आयोजन किया जाएगा। प्रवेश केलिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा कराकर उनके मेरिट के हिसाब से काॅलेज आवंटित किए जाएंगे।
विवि और संबद्ध काॅलेजों में प्रवेश के लिए सयंुक्त आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से प्रारंभ है। करीब सवा तीन सौ काॅलेजों की पौने दो लाख सीटों को भरने के लिए शुरू हुए इस आवेदन प्रक्रिया में शुरूआती पखवारे में आवेदनों की संख्या दस हजार से कुछ अधिक है। इतने कम आवेदन को देखते हुए विवि ने अंतिम तिथि को बढ़ाने का फैसला लिया है। अंतिम तिथि 20 अप्रैल से बढ़ाकर 26 अप्रैल कर दी गई है। हालांकि, तिथि बढ़ाए जाने के बावजूद अभी तक आॅनलाइन आवेदन में कोई तेजी नहीं आ सकी है। माना जा रहा है कि अभी प्रवेश आवेदन के लिए आॅनलाइन आवेदन की तिथियों को और बढ़ाया जाएगा।
इन कोर्साें के लिए हो रहा है आवेदन
डीडीयू व संबद्ध काॅलेजों में बीए, बीएससी, बीएससी एजी, बीएससी गृहविज्ञान, बीकाॅम के अलावा बीसीए, बीबीए, बीएससी नर्सिंग व बीएससी एमएलटी के लिए आवेदन किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा के बाद बनने वाले मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को विवि कैंपस या काॅलेजों का आवंटन किया जाएगा। बीएससी एजी की पढ़ाई कैंपस में होती नहीं इसलिए इसके लिए काॅलेजों का ही एलाॅटमेंट होगा।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश