2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP board result 2018: इस दिन घोषित होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, कई रिकार्ड टूटने की उम्मीद

आखिर कितने फीसदी जा सकता है इस बार बोर्ड रिजल्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Abhishek Srivastava

•

Updated: 15 Apr 2018, 1:59 PM IST

UP board result

यूपी बोर्ड रिजल्ट

इलाहाबाद. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सम्पन्न हुईं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को लेकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों में काफी उत्सुकता है। यूपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आने की पूरी उम्मीद है। यूपी बोर्ड अधिकारियों की माने तो रिजल्ट 27 से 30 अप्रैल के बीच किसी भी दिन घोषित हो सकता है।

यूपी बोर्ड की ओर से पहली बार सीसीटीवी की निगरानी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं करायी गई हैं। परीक्षाएं 6 फरवरी से प्रारंभ हुईं थी। यूपी बोर्ड की इस परीक्षा के लिए कुल 66.37 लाख परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था। इसमें 10वीं के 3655691 व 12वीं के 2981327 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था। यूपी बार्ड की परीक्षा प्रदेश के 8549 परीक्षा केंद्र पर सम्पन्न हुई।

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के डर से नकल माफियाओं के सारे दांव फेल साबित हुए। परीक्षाएं खत्म हो चुकी है। अब रिजल्ट आना बाकी है। यूपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर परीक्षार्थियों के चेहरे पर डर, घबराहट और उत्सुकता साफ देखी जा सकती है। साथ ही लोगों केा इस बात का इंतजार भी है कि आखिर कितने फीसदी इस बार बोर्ड का रिजल्ट जा सकता है। इस बार का परिणाम क्या कोई नया कीर्तिमान बनाएगा या पिछली बार की तरह इस बार का भी परिणाम रहेगा।

बोर्ड सचिव ने कहा अंतिम सप्ताह

यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह मंे 27 से 30 अप्रैल के बीच किसी भी दिन घोषित किया जा सकता है।

परीक्षा छोड़ने का टूटा रिकार्ड

यूपी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने के तीसरे दिन ही यूपी बोर्ड परीक्षा छोड़ने का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ। बोर्ड परीक्षा के प्रथम तीन पेपरों में ही 6 लाख 33 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा छोड़ने की मुख्य वजह पहली बार यूपी बोर्ड परीक्षा की सीसीटीवी की निगरानी था। मालूम हो कि सत्र 2017 में यूपी बोर्ड की पूरी परीक्षा खत्म होने तक 5 लाख 35 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी। पिछली बार का यह रिकार्ड महज तीसरे दि नही ध्वस्त होता नजर आया।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश