गोरखपुर

Mission 2019 सीएम योगी ने बताया किस तरह चुनाव आयोग भी प्रचार करने से नहीं रोक पाएगा

बीजेपी आई चुनावी मोड में, संगठन और सत्ता के लोग दे रहे प्रशिक्षण

2 min read
CM Yogi

बीजेपी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। संगठन से लेकर सरकार तक अब मिशन 2019 को जीतने के लिए रणनीतिक रूप से काम करना शुरू कर दिया है। गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में विपक्ष के हमले से बचते हुए चुनाव जीतने और प्रचार-प्रसार से चुनाव आयोग को भी बेअसर करने का फार्मूला अपने कार्यकर्ताओं को बताया।

गोरखपुर जिले के विभिन्न सेक्टरों के प्रवासियों की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को जीत का फार्मूला समझाया। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं को घर-घर तक ले जाएं। बताएं कि सरकार क्या काम कर रही है, उससे गरीबों-जरूरतमंदों और आम लोगों का किस तरह भला हो रहा। उन्होंने इसके लिए रचनात्मकता पर जोर दिया साथ ही सोशल प्लेटफार्म के प्रयोग को प्रोत्साहित किया।
सीएम योगी ने कहा कि व्हाट्सएप, फेसबुक को प्रचार के लिए हथियार बनाएं। घर-घर जनसंपर्क करें। हर गली-मोहल्ले, चैक-चैराहों की वाल पेंटिंग कराएं। सरकार की योजनाओं को दीवारों पर लिखवाएं। उन्होंने वाल पेंटिंग की उपयोगिता बताते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जब आचार संहिता लागू होगी तो इस पर चुनाव आयोग किसी तरह से आपत्ति नहीं करेगा। इसे मिटवाएगा भी नहीं क्योंकि यह सरकार की योजनाएं हैं। किसी पार्टी का जिक्र तो होगा नहीं। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता थोड़ी चतुरता के साथ काम करेंगे तो कोई गठबंधन प्रभावी नहीं होगा। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि स्‍वच्‍छता अभियान, शौचालय, जीवन-ज्‍योति, जनधन योजना, मुद्रा लोन, स्किल डेवलपमेंट, स्‍टार्ट-अप, स्‍टैण्‍ड-अप जैसी योजनाओं के प्रचार के लिए प्रशासन की मदद लेकर स्‍लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकती हैं। दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग के जरिए लोगों का ध्‍यान आकर्षित किया जा सकता है। इससे दीवारें भी सुंदर दिखेंगी। योजनाओं का प्रचार भी होगा। चुनाव के समय मीडिया के कैमरे जिस ओर घूमेंगे ये पेंटिग्‍स नजर आएंगी और लोगों को याद आ जाएगा कि भाजपा सरकार ने उनके लिए क्‍या-क्‍या किया है।
जिले के 355 सेक्टर प्रवासियों की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा विपक्ष नकरात्मक राजनीति से देश के वातावरण में जहर घोलने का काम कर रहा। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर हैं। हमनें हर क्षेत्र में प्रगति की है लेकिन विपक्ष केवल नकरात्मक राजनीति कर देश की आबोहवा को खराब करने में लगा हुआ है। उन्होंने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि ये वह लोग हैं जो हताश हैं-निराश हैं, जनता ने इनको ठुकरा दिया है, अब ये लोग अनर्गल प्रलाप करने में लगे हैं। यह झूठा प्रचार कराया जा रहा है कि भाजपा दलित और पिछड़ा विरोधी है। भाजपा ऐसे झूठे प्रचार में विश्वास नहीं करती। सिर्फ इसी पार्टी में किसी दलित-पिछड़े का बेटा प्रधानमंत्री या राष्‍ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। अन्‍य सभी दल किसी एक व्‍यक्ति या परिवार तक सीमित हैं।
उन्होंने लोकसभा चुनाव की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेक्टर प्रवासियों को त्रिस्तरीय चुनावी रणनीति पर काम करना है। बताया कि हर सेक्‍टर में वहां के निवासी वरिष्‍ठ कार्यकर्ता को सेक्‍टर प्रमुख या संयोजक, मंडल के कार्यकर्ता को पदाधिकारी और जिला स्‍तरीय कार्यकर्ता/वरिष्‍ठ पदाधिकारी को प्रवासी बनाया गया है। ये तीनों लोग चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। बूथ प्रबंधन की तैयारी अभी से करनी होगी। लोकसभा चुनाव में जाति-धर्म को तोड़कर सबको साथ लेकर चलना है। बूथ कमेटियों, सेक्टर, या अन्य सभी टीम में सभी लोगों का प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

ये भी पढ़ें

रेलवे, सचिवालय, नगर निगम में बांटते थे नौकरियां, जब एटीएफ ने उठाया तो सब हैरान रह गए

ये भी पढ़ें

इस अधिकारी पर हमले के केस में खोज रही थी पुलिस, दूसरे मामले में कर लिया सरेंडर
Published on:
27 Jul 2018 02:43 pm
Also Read
View All
गोरखपुर में ₹4000 करोड़ की लागत से बनेगा एविएशन फ्यूल प्लांट, युवाओं को मिलेगा रोजगार, ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मिलेगी मजबूती

अराजक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस तैयार: जवानों ने मॉक ड्रिल में बहाया पसीना, दंगाइयों को काबू करने की ट्रेनिंग ली

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: राप्ती नदी में नहाने गए 3 किशोर डूबे, देर शाम बरामद हुए शव

SSC GD परीक्षा में अव्यवस्था देख भड़के छात्र: जमकर हुआ बवाल, दोबारा परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

गोरखपुर में नदी में तैरते बोरे को खोलते ही मचा हड़कंप; अंदर मिला शव देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूले