गोरखपुर

महाशिवरात्रि पर्व पर तीन शिवालय में सीएम योगी करेंगे जलाभिषेक, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा, इसके लिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत रखी गई है। मुख्य मंदिरों पर सुबह से ही पुलिस फोर्स सतर्क रहेगी, हर श्रद्धालु की चेकिंग कर ही मंदिर में प्रवेश करने दिया जाएगा

2 min read
Feb 14, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, शिवरात्रि पर कड़े सुरक्षा प्रबंध

गोरखपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले के कुल 122 स्थानों पर शिवरात्रि का मेला लगेगा। पुलिस अधिकारियों ने इन स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिये हैं।

ये भी पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: ट्रैफिक डायवर्जन, मंदिरों की ओर कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू

शिवालयों की सुरक्षा कड़ी, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी

महाशिवरात्रि के दिन रविवार को गोरक्षपीठ में आराधना करने के बाद पूर्वाह्न अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर और राजघाट स्थित मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शंकर का दर्शन-पूजन, जलाभिषेक करेंगे। रविवार को ही दोपहर बाद मुख्यमंत्री, भरोहिया स्थित पितेश्वरनाथ शिव मंदिर में भी जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करेंगे।

मुख्य मंदिरों पर लगेंगे सीसीटीवी, ड्रोन, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर

शहर के तीन मुख्य मंदिर गोरखनाथ मंदिर, महादेव झारखंडी मंदिर और मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इन स्थानों पर ड्रोन और सीसी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। महादेव झारखंडी मंदिर में डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड की भी तैनाती की गई है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

शहर को 3 जोन, 11 सेक्टर में बाँटा गया

शहर को तीन जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

सुरक्षा व्यवस्था में भारी पुलिस बल की रहेगी तैनाती

जिले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दो कंपनी पीएसी, 150 दरोगा, 450 सिपाही और 500 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। इसके अलावा तीन एएसपी, नौ सीओ, 45 इंस्पेक्टर और 150 सब-इंस्पेक्टर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

शिवरात्रि के दिन थानेदार, चौकी प्रभारी और बीट सिपाही सुबह से ही अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट भी सक्रिय रहेगी।

जिले के मुख्य मंदिर, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी मजबूत

जिले के मुख्य शिव मंदिर जहां सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत रहेगी उनमें प्रमुख रूप से मुक्तेश्वरनाथ महादेव मंदिर, अधियारीबाग मानसरोवर शिव मंदिर, अकोलहिया शिव मंदिर, बरगदही शिव मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, भरोहिया शिव मंदिर, मोटेश्वरनाथ शिव मंदिर, महेश्वरनाथ शिव मंदिर बैलो, बाबा मुंजेश्वरनाथ मंदिर, जलेश्वरनाथ मंदिर और बारानगर शिव मंदिर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

दूल्हा बनेंगे बाबा विश्वनाथ, सारंगनाथ मंदिर से आई हल्दी, शुरू हुई विवाह की रस्में

Updated on:
14 Feb 2026 04:15 pm
Published on:
14 Feb 2026 10:02 am
Also Read
View All

अगली खबर