गोरखपुर

बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस भरेगी हुंकार, दिल्ली में जनाक्रोश रैली में गरजेंगे कांग्रेसी

29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत

2 min read
Congress

गोरखपुर। दिल्ली में होने वाली कांगे्रस की जनाक्रोश रैली के लिए कांग्रेसियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। गोरखपुर कांग्रेस कमेटी ने रैली में अपनी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विधानसभावार कोआर्डिनेटर भी नियुक्त कर दिए हैं।
मंगलवार को बैठक कर जिलाध्यक्ष डाॅ.सैयद जमाल ने रैली की सफलता के लिए रणनीति बनाई। 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली इस रैली के लिए बैठक करते हुए जिलाध्यक्ष डाॅ.जमाल ने कहा कि इस जिले से बढ़चढ़ कर कार्यकर्ता रामलीला मैदान में होने वाली रैली हिस्सा लेंगे। हम पूरे दमखम के साथ इस रैली में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।
उन्होंने बीजेपी सरकार को नाकाम बताते हुए कहा कि आज की तारीख में समाज का हर वर्ग केंद्र व प्रदेश सरकार से परेशान व निराश है। महंगाई अपने चरम पर है, अपराध रूके नहीं, भ्रष्टाचार दुगुना हो चला है। अफसरशाही बेलगाम हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में पूंजीपतियों की चांदी है, आम आदमी परेशान। देश की जनता विशेषकर युवा व किसान अत्यंत आक्रोशित हैं, इसीलिए कांग्रेस पार्टी ने जन आक्रोश रैली का आयोजन किया है। उन्होंने कांग्रेसीजन से अपील करते हुए कहा कि रैली को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

जनाक्रोश रैली के लिए विधानसभावार कोआर्डिनेटर नियुक्त

ये भी पढ़ें

उसे बेेरहमी से मार दिया गया लेकिन न शहर जागा न पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी निभाई

दिल्ली में होने वाली रैली की सफलता के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोक दी है। रैली की सफलता के लिए विधानसभावार कोआर्डिनेटर भी बैठक के दौरान तय किया गया। खजनी विधानसभा के लिए पीसीसी सदस्य व जिला उपाध्यक्ष डाॅ. विजयानंद तिवारी, चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के लिए पीसीसी सदस्य व जिला उपाध्यक्ष डॉ. बी एस सिंह, बांसगांव में पी सी सी सदस्य व जिला उपाध्यक्ष मदन कुमार त्रिपाठी, सहजनवा के लिए पी सी सी सदस्य धरमराज चैहान एडवोकेट, चैरीचैरा के लिए पी सी सी सदस्य, जिला उपाध्यक्ष गोरखलाल श्रीवास्तव, पिपराइच के लिए पी सी सी सदस्य व अनुशासन समिति के चेयरमैन जितेंद्र पांडेय, कैम्पियरगंज के लिए पी सी सी सदस्य व अधिवक्ता विभाग के प्रदेश संयोजक सुरेश प्रसाद चैधरी एडवोकेट एवं ग्रामीण विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला महामंत्री व प्रवक्ता अनवर हुसैन को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
बैठक में जिला पदाधिकारियों के अलावा ब्लॉक व नगर अध्यक्ष, पीसीसी व एआईसीसी सदस्यों, पूर्व विधायकों, फ्रंटल व अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

योगी महराज ने जब कहा, तुम्हें लगता है कि सिलिंडरों की व्यवस्था कर देने से तुम हीरो बन गए, मैं देखता हूं इसे…!!! – डॉक्टर कफील

Published on:
25 Apr 2018 12:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर