गोरखपुर

गोरखपुर में कार-बाइक की टक्कर लगने पर विवाद; पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दबंगों ने युवती को पीटा, जान से मारने की धमकी दी

Lady Attacked by Miscreant: गोरखपुर में बाइक और कार की टक्कर लगने से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बाइक सवार युवक और उसके दोस्तों में कार सवार युवती को जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
2 min read
Jul 11, 2026
Up news, gorakhpur
बाइक-कार की टक्कर के बाद युवती को पीटने वाला एक आरोपी गिरफ्तार (सोर्स: पत्रिका)

गोरखपुर में एक ऐसी घटना हुई है, जिससे नारी सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों की पोल खोल कर रख दी है। पीड़ित युवती का कसूर सिर्फ इतना था कि उसकी कार से बाइक सवार युवकों की टक्कर हो गई, फिर क्या था? युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया और बाद विवाद धीरे धीरे मारपीट में बदल गया।

मनबढ़ युवकों ने खुलेआम लड़की की पिटाई कर दी, किसी ने चांटे मारे तो किसी ने नाजुक अंगों पर प्रहार किया। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसकी गाड़ी भी तोड़ डाली। आसपास के लोगों ने इसकी सुरक्षा पुलिस को दी, पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद भी मनबढ़ युवती को पीटते रहे और पुलिस लाचार बनी रही।

वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

पहले तो शाहपुर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तो अधिकारियों के काम खड़े हो गए। इसके बाद आनन-फानन में मुकदमे में हत्या के प्रयास, लज्जाभंग, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और मारपीट समेत गंभीर धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। हैरानी की बात है कि घटना स्थल पर 4-5 पुलिसकर्मी मौजूद थे, फिर भी मनबढ़ युवती से मार-पीट करते रहे।

युवती की कार और बाइक सवार युवकों में हुई थी टक्कर

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता का इलाज कराने के लिए कार से रेलवे हॉस्पिटल जा रही थी। रास्ते में अचानक एक बाइक सवार सामने आया और उसकी कार से टकरा गया। युवती का आरोप है कि बाइक सवार ने उतरते ही उससे अभद्रता शुरू कर दी। वह बार-बार माफी मांगने का दबाव बना रहा था।

युवकों ने दोस्तों को बुलाकर सरेराह में लड़की को पीटा

कार और बाइक की टक्कर लगने से विवाद बढ़ गया। युवती ने बाइक सवार की गलती बताते हए माफी मांगने से मना कर दिया। इसी बात से गुस्साए बाइक सवार युवक ने फोन करके अपने दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे बाइक सवार के साथियों ने युवती के बाल पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। गालियां दीं और कपड़े फाड़ने की कोशिश की। आरोप है कि मारपीट के दौरान कुछ युवकों ने उसे गलत तरीके से छुआ। इसके बाद आरोपियों ने रेप और जान से मारने की धमकी भी दी। SP सिटी निमिष पाटील ने बताया कि युवती की तहरीर पर FIR दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पह पादरी बाजार के मोहनापुर में रहता है। मामले की जांच उप निरीक्षक दुर्गेश नंदनी को सौंपी गई है।

Updated on:
11 Jul 2026 02:46 pm
Published on:
11 Jul 2026 02:46 pm