25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काशी में जुटेंगे जूना अखाड़े की 500 शाखाओं के 1000 से ज्यादा संत, नेपाल के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल, नासिक में सिंहस्थ कुंभ पर होगी चर्चा

Juna Akhada news। Meeting of juna akhada in kashi : हरिद्वार में अर्धकुंभ और नासिक में अगले साल होने वाले सिंहस्थ कुंभ को लेकर काशी के तेरह अखाड़े के साधु संतों ने तैयारी शुरू कर दी है..
2 min read
Google source verification
Kumbh preparation

फाइल फोटो, Pc-Patrika

Meeting For Kumbh Preperation in Kashi: हरिद्वार में अर्धकुंभ और नासिक में अगले साल होने वाले सिंहस्थ कुंभ को लेकर काशी के तेरह अखाड़े के साधु संतों ने तैयारी शुरू कर दी है। अखाड़े की ओर से वहां टेंट निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी चल रही है। दो माह बाद साधु संतों के जत्थे हरिद्वार पहुंचने लगेंगे। वहां वे 2 माह तक प्रवास कर प्रमुख स्नानों के साथ तप साधना करेंगे। वहीं, 12 जुलाई को काशी में होने वाली बैठक में कुंभ की तैयारी को लेकर विभिन्न पदाधिकारी को जिम्मेदारी या सौंपी जाएगी।

12 को होगी बैठक

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज सहित देश भर के 500 से अधिक शाखाओं के 1000 से अधिक महामंडलेश्वर, श्री महंत और प्रतिनिधि शामिल होंगे। नेपाल से भी प्रतिनिधि बैठक में भाग लेने के लिए काशी पहुंचेंगे। हरिद्वार में 14 जनवरी से अर्धकुंभ और नासिक में सिंहस्थ कुंभ 2 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इसमें देश भर के अखाड़े शामिल होते हैं। सभी अखाड़ों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जूना अखाड़े का प्रधान कार्यालय काशी में है, इसी वजह से अखाड़े की बैठक 12 जुलाई को काशी में होगी।

बता दें कि शुक्रवार से ही अखाड़े के पदाधिकारी और महामंडलेश्वरों के आने की सिलसिला शुरू हो चुका है। काशी पहुंचे अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन भारती ने कहा है कि बैजनत्था स्थित अखाड़े की शाखा में होने वाली बैठक में देशभर के अलावा नेपाल के पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं, ऑनलाइन माध्यम से भी कुछ संत इस बैठक में जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में कुंभ स्थल पर टेंट लगाने, कोठारियों की रवानगी, पदाधिकारी को जिम्मेदारियां सौंपने सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी।

जल्द होगी जत्थे की रवानगी

मोहन भारती ने बताया कि हरिद्वार में जमीन आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। नवंबर तक टेंट लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अखाड़े का जत्था वहां पहुंच जाएगा। बैठक में अखाड़ा परिषद के आचार्य, महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज, हरि गिरि, प्रेम गिरी, उमाशंकर भारती समेत 20 महामंडलेश्वर, श्रीमंत और अखाड़े की 52 सदस्य समिति भी शामिल होगी।

बता दें कि काशी में तेरह अखाड़े में से 8 अखाड़े के प्रधान कार्यालय हैं। शेष की प्रधान शाखाएं भी काशी में ही है। निरंजन, अटल, निर्वाणी, अग्नि और आनंद अखाड़े के अलावा वैष्णव अखाड़े ने भी तैयारी शुरू कर दी है। सभी अखाड़े बैठकें कर कुंभ स्थलों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग