गोरखपुर

दीक्षांतः छात्र-छात्राओं के चित्रों को खूब मिली सराहना

लोगो प्रतियोगिता के विजेता भी हुए सम्मानित
less than 1 minute read
ddu
डीडीयू

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत सप्ताह समारोह में दीक्षांत लोगो के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई थी जिसे लोगों ने खूब सराहा। प्रदर्शनी में विवि के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

अमृता कला वीथिका में प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस प्रदर्शनी में विवि के साठ छात्र-छात्राओं के बनाए गए चित्रों को लगाया गया था।
रंग-तरंग नामक इस प्रदर्शनी का शुभारंभ कुलपति प्रो.वीके सिंह ने किया। प्रो.सिंह ने कहा कि कला हमारे देश की पहचान है। हमें अपने ऐतिहासिक धरोहरों को संजो कर रखना होगा।
प्रदर्शनी में प्रतिकुलपति प्रो.एसके दीक्षित, प्रो.सुरेश शर्मा, प्रो.जितेंद्र मिश्र, प्रो. शोभा गौड़, प्रो.विनोद कुमार सिंह सहित ढेर सारे छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

लोगो प्रतियोगिता के छात्रों को किया गया सम्मानित

दीक्षांत के लिए लोगो बनाने वाले छात्र-छात्राओं को सोमवार को सम्मानित किया गया। इस लोगो प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि उदय प्रताप सिंह ने सम्मानित किया। इस दौरान कुलपति समेत ढेर सारे लोग मौजूद रहे।

Published on:
23 Oct 2018 11:03 am