27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में महिलाओं/लड़कियों के लिए एक पल में पहुंचेगी…

नई व्यवस्था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 23 Oct 2018, 10:39 AM IST

women helpline

women helpline

यूपी में लड़कियों, महिलाओं को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए पुलिस ने 1090 ऐप लांच किया है। इस ऐप से किसी प्रकार की छेड़छाड़ या महिला हिंसा संबंधित शिकायतों पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचेगी। पुलिस शिकायतों पर क्या कार्रवाई की है इसका भी आसानी से पता लग सकेगा। पूरे प्रदेश में यह सुविधा अगले महीने से महिलाओं/लड़कियों को मिल सकेगी।

वीमेन पाॅवर लाइन को सरकार और मजबूतर करने जा रही है। प्रदेश में बढ़ती छेड़छाड़ व महिला हिंसा की घटनाओं पर सूचना मिलने में देरी और मानिटरिंग की बेहतर व्यवस्था नहीं होने की वजह से तमाम मामले बड़ा रूख अख्तियार कर लेते हैं। अब यूपी पुलिस महिलाओं को एक ऐसा हथियार देने जा रही है जो उनकी सुरक्षा में सहायक होगी। 1090 ऐप को महिलाओं/लड़कियों के लिए लांच किया गया है। इस ऐप पर कोई भी लड़की/महिला अपनी शिकायत तत्काल भेज सकती है। इस ऐप के माध्यम से शिकायत होते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी। डाॅयल 100 की तर्ज पर शुरू की जा रही इस सुविधा से आधी आबादी को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के अनुसार ऐप से संबंधित ट्रेनिंग नवम्बर महीने के पहले सप्ताह में की जाएगी। इसके बाद ऐप पूरे प्रदेश में काम करना शुरू कर देगा। इस ऐप से प्रदेश के पुलिस अधिकारी भी जुड़ेंगे।