गोरखपुर

Big News पिता-पुत्र की हत्या से दहला गोरखपुर, गुस्साएं लोगों ने पुलिस की गाड़ी में लगार्इ आग, जनप्रतिधि को भी दौड़ाया

मुख्यमंत्री के जिले में डबल मर्डर से लोगों में गुस्सा। आला अधिकारी मौके पर
less than 1 minute read
jhangaha murder

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में मंगलवार को पिता-पुत्र की हत्या के बाद सनसनी मच गई। झंगहा थानाक्षेत्र में गोली मारकर हुई इस हत्या से आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी। कई जिम्मेदार पुलिसवालों को भागकर जान बचानी पड़ी। घटनास्थल पर जा रही बीजेपी की स्थानीय विधायक संगीता यादव भी लोगों के गुस्से का शिकार हुईं। खबर लिखे जाने तक गांव व आसपास तनाव की स्थिति थी। पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर थे।
झंगहा थानाक्षेत्र के सुगहा गांव के रहने वाले जय हिंद यादव पुलिस विभाग से रिटायर्ड हैं। वह अपने पुत्र नागेंद्र यादव के साथ मंगलवार की शाम को गोरखपुर से घर जा रहे थे। घर जाते वक़्त बरही चौकी के गजायलकोल पुलिया के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली दाग दी। अभी पिता-पुत्र कुछ समझ पाते कि इसके पहले कई गोली फायर कर दी। गोली लगने से दोनों वहीं ढेर हो गए। गोली चलने की आवाज से लोग दौड़े हुए आये। दोनों वहीं पड़े रहे। देखते ही देखते परिजन व गांव के काफी संख्या में लोग पहुंच गए। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुँच गई। लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस को देख गुस्सा भड़क गया। गुस्साएं लोगों ने पुलिस को भी दौड़ा लिया। पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। घटना के बारे में जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक संगीता यादव भी पहुंची लेकिन लोगों ने उनको भी हटने पर मजबूर कर दिया।
स्थिति को देखते हुए पूरे क्षेत्र में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित करने अधिकारी लगे हैं। घटनास्थल पर काफी तनाव है। खबर लिखे जाने तक कोई जिम्मेदार वर्तमान स्थिति की जानकारी नहीं दे पा रहा था।

Published on:
10 Apr 2018 09:14 pm