बुधवार बाइक सवार बदमाशों ने एक कार सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में युवक के पैर में गोली लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
बुधवार को दिन में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। बेलघाट कस्बे का विशाल अपने भाई के साथ कार से जा रहा था। फिलहाल घटना के बारे में घायल युवक भी कुछ ठोस वजह नहीं बता पा रहा है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सीओ ख़जनी ने बताया कि शाम 6 बजे घायल युवक ने एक नामजद व कुछ अज्ञात के नाम तहरीर दिया है। घायल युवक के परिजनों में दहशत फैल गई।
बेलघाट थाना क्षेत्र के बेलघाट कस्बा निवासी विशाल सिंह पुत्र बिनोद सिंह आज बुधवार को दोपहर अपने भाई के साथ कार से एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर गोली मार दिया। हमलावर काफी पहले से विशाल का इंतजार कर रहे थे। विशाल को आता देख वे कार रोकने की कोशिश किए लेकिन जब वह नहीं रुका बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। सीओ ख़जनी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शाम को घायल विशाल की तरफ से तहरीर दी गई है, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।