गोरखपुर

गोरखपुर में फॉरेस्ट विभाग के गार्ड की दबंगई, किसान पर बीच सड़क बरसाई लाठियां…ग्रामीणों में आक्रोश

गोरखपुर के मोइनाबाद फॉरेस्ट चौकी पर युवक की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें चौकी पर तैनात कर्मी उसे पीटते नजर आ रहे हैं।

less than 1 minute read
Jan 13, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, फॉरेस्ट गार्ड की दंबगई

गोरखपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां वन विभाग के एक गार्ड द्वारा किसान को बुरी तरह पीटते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों के कान खड़े हो गए। बता दें कि फॉरेस्ट गार्ड ने एक किसान को बीच सड़क पर लाठियां बरसाईं, किसान उससे हाथ जोड़ते रहा लेकिन गार्ड पर कोई असर नहीं हुआ। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो दुबारा उसे घसीटकर फॉरेस्ट रेंज की मोइनाबाद चौकी के अंदर ले गए, किसान ने आरोप है कि उन्होंने चौकी के अंदर भी उसकी पिटाई हुई।

ये भी पढ़ें

पहले मैं, पहले मैं… बाथरूम जाने को लेकर भाई की हत्या, बचाने आई मां को भी काट डाला

नीलगाय घुसने पर खेत से भगाया, जंगल में पहुंची गाय

जानकारी के मुताबिक सोमवार को किसान दिनेश अपने खेत से नीलगाय को खदेड़ा। नीलगाय फॉरेस्ट रेंज में पहुंच गई। इसके बाद फॉरेस्ट गार्ड ने किसान को पकड़कर बुरी तरह पीटा। किसान ने बताया कि वह जंगल बब्बन के टोला पोखरहवा का रहने वाला है और शाम करीब 4 बजे अपने खेत से नीलगाय को भगाया। इसके बाद चौकी से मुझे बुलाया गया।

फॉरेस्ट गार्ड ने पहले सड़क पर पीटा, चौकी में भी पिटाई का आरोप

चौकी में जाने पर फॉरेस्ट गार्ड विवेक मौर्य सहित वहां तैनात अन्य कर्मचारियों ने गाली देते हुए पीटना शुरू कर दिया। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने कारवाई की मांग की है। मामला तुल पकड़ने पर वन विभाग ने वीडियो का संज्ञान लिया। जिला वन अधिकारी विकास यादव ने बताया- मोइनाबाद फॉरेस्ट चौकी पर तैनात फॉरेस्ट गार्ड विवेक मौर्य को सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित के बयान के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें

वाराणसी में “मां गंगा” हो रही है मैली…नाविकों ने वायरल किया विवेकानंद क्रूज का वीडियो, निशाने पर प्रशासन

Published on:
13 Jan 2026 03:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर