गोरखपुर

गोरखपुर में वन दारोगा पर हमला, वन विभाग के संरक्षित पेड़ के नुकसान का विरोध करने पर दबंगों ने पीटा

गोरखपुर में प्रशासनिक हलके में उस समय हड़कंप मच गया जब दबंगों ने वन दारोगा पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वन दारोगा का कसूर सिर्फ इतना था कि वह दबंग को वन विभाग के संरक्षित क्षेत्र में जानवर चराने से मना किये।

2 min read
Feb 20, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, वन दारोगा पर हमला

गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में लिंक एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट पर वन दरोगा आशुतोष तिवारी और उनकी टीम पर दबंगों ने हमला कर घायल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक वन दरोगा आशुतोष तिवारी अपनी टीम के साथ पौधों की सुरक्षा के लिए मौके पर गए थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट की, वनकर्मी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

तेरहवीं से लौट रहा था परिवार, तालाब में समाई वैन, पति-पत्नी समेत 4 की मौत

वन विभाग के संरक्षित क्षेत्र में दबंग चरा रहा था जानवर

​जानकारी के अनुसार, लिंक एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट के समीप पिछले वर्ष प्रदेश के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा भव्य वृक्षारोपण किया गया था। इन पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी वन विभाग की है।

गुरुवार को वन दरोगा आशुतोष तिवारी अपनी टीम के साथ पौधों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। आरोप है कि गीडा थाना क्षेत्र के छपिया निवासी एक व्यक्ति जानबूझकर अपनी गाय और भैंसों को संरक्षित पौधों के बीच चरा रहा था।

वन दारोगा के मना करने पर दबंगों ने किया हमला

बार बार मना करने पर भी जब वह नहीं माना तो वन दरोगा ने पौधों को हो रहे नुकसान का हवाला देते हुए पशुओं को वहां से हटाने के लिए कहा, इतना कहते ही मनबढ़ नाराज हो गया और गालियां देने लगा और वापस चला गया।

इस घटना के थोड़ी देर बाद मनबढ़ लगभग 20-22 लोगों के साथ वापस आया और वन कर्मियों को घेर लिया। जब वन दरोगा आशुतोष तिवारी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो भीड़ ने उन पर हमला बोल दिया और उन्हें बुरी तरह पीटकर घायल कर दिये और फरार हो गये।

घायल वन दारोगा ने थाने में दी तहरीर

घायल वन दरोगा ने खजनी थाना पहुंचकर लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की है। इस बीच वन दारोगा पर हमले की खबर फैलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।

SP साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि पुलिस पूरी घटना की सघन जांच कर रही है और शांति व्यवस्था भंग करने वाले व सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले मनबढ़ों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें

अंबेडकरनगर में बड़ी कार्रवाई: फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे 18 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली शुरू

Published on:
20 Feb 2026 11:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर