गोरखपुर

इस अधिकारी पर हमले के केस में खोज रही थी पुलिस, दूसरे मामले में कर लिया सरेंडर

पुलिस का दावाः दबाव के चलते गैंगेस्टर ने किया है आत्मसमर्पण

2 min read
माफिया डॉन सरेंडर

डिप्टी रेंजर पर जानलेवा हमला करने वाले शातिरों में शामिल शेषमणि निषाद ने पुलिस की तैयारियों को धता बताकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर लिया। हालांकि, पुलिस का दावा है कि पुलिस के बढ़ते दबाव की वजह से अपराधी ने देवरिया न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। आरोेपी पर पुलिस ने पच्चीस हजार रुपये के इनाम का ऐलान कर रखा था।
बीते शुक्रवार को गोरखपुर के डिप्टी वन रेंजर को अपराधियों ने वन तस्करी रोकने के लिए मौके पर पहुंचने पर गोली मार दी थी। इस घटना के बाद एसएसपी शलभ माथुर ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। इस प्रकरण में आधा दर्जन के आसपास लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई थी। आरोपी शेषमणि फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए खोराबार पुलिस टीम निरन्तर अभियुक्त के घर व मिलने के सम्भावित स्थानों पर दविश डाल रही थी। हालांकि, पुलिस के पहले ही अभियुक्त शेषमणि वहां से फरार हो जा रहा था। देवरिया के रूद्रपुर थानाक्षेत्र के रामधन पिपरा जंगल के रहने वाले शेषमणि केे खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज थे। पुलिस के अनुसार देवरिया में आरोपी के खिलाफ गैंगेस्टर भी लगा हुआ था।
बुधवार को उसने देवरिया न्यायालय में गैेंगेस्टर के अपने पुराने केस में आत्मसमर्पण कर दिया।
इस आत्मसमर्पण के बाद पुलिस का दावा है कि डिप्टी रेंजर वाले प्रकरण में दबाव के चलते उसने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने इसके लिए उस पर दबाव बनाया था।

इन लोगों को पुलिस विभाग दे रहा आत्म समर्पण कराने का श्रेय

1. सुधीर कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
2. वरि. उ.नि.अनिल कुमार उपाध्याय थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
3. उ.नि. दीपक कुमार सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
4. का. संजय सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
5. का. मनोज सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
6. का. आनन्द मिश्रा थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
7. का. विनोद सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
8. का. तेज सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।

ये भी पढ़ें

जब पुलिस और सेना के जवान में हुई भिड़ंत तो दिखा ऐसा नजारा कि सहम गए लोग
Published on:
26 Jul 2018 11:32 am
Also Read
View All
गोरखपुर में ₹4000 करोड़ की लागत से बनेगा एविएशन फ्यूल प्लांट, युवाओं को मिलेगा रोजगार, ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मिलेगी मजबूती

अराजक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस तैयार: जवानों ने मॉक ड्रिल में बहाया पसीना, दंगाइयों को काबू करने की ट्रेनिंग ली

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: राप्ती नदी में नहाने गए 3 किशोर डूबे, देर शाम बरामद हुए शव

SSC GD परीक्षा में अव्यवस्था देख भड़के छात्र: जमकर हुआ बवाल, दोबारा परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

गोरखपुर में नदी में तैरते बोरे को खोलते ही मचा हड़कंप; अंदर मिला शव देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूले