27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब पुलिस और सेना के जवान में हुई भिड़ंत तो दिखा ऐसा नजारा कि सहम गए लोग

पुलिस की पिटाई की वीडियो देखर हैरान रह जाएंगे आप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 25 Jul 2018, 4:06 PM IST

Bulandshahar

जब पुलिस और सेना के जवान में हुई भिड़ंत तो दिखा ऐसा नजारा कि सहम गए लोग

बुलन्दशहर. पुलिस और छुट्टी पर घर आए हुए सेना के एक के बीच मामूली बात पर ऐसी भिड़ंत हुई कि हर कोई देखर इसे हैरान है। लोगोंं का कहना है कि जब जनता की सुरक्षा के लिए तैनात यूपी डायल 100 की टीम ही सुरक्षित नहीं है तो हमारी सुरक्षा कौन करेगा। दरअसल, बुलंदशहर में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बाइक पर सवार दो युवक और डायल 100 के पुलिसकर्मियों के बीच जमकर हाथापाई होती दिख रही है। ये मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद कस्बे का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि पुलिस से हाथापाई करने वाले युवकों में एक सेना का जवान है। पुलिस और इन लोगों के बीच काफी देर तक नगर के औरंगबाद चौराहे पर गुत्थमगुत्था हुई। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया।

जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में तैनात युपी डायल 100 की गाड़ी पर सवार पुलिसकर्मियों और बाइक सवार दो युवकों की गुत्थमगुत्था होने की वीडियो पूरे जिले में तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में मोटरसायकिल पर सवार दो युवक पुलिसकर्मियों से अभद्र भाषा में बात करने के साथ ही गालीगलौज करते हुए भी दिखाई पड़ रहे हैं। पुलिस से बदतमीजी करने वाले युवकों में एक युबक की पहचान विपनेश गिरी पुत्र कंछि गिरी के रूप में कई है, जबकि दूसरा युवक बंटी लोधी पुत्र नैन सिंह गांव मुल्लानी के रूप में हुई है। बंटी सेना में है, जो इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ है। हालांकि, सेना का जवान बंटी पुलिस से झगड़ा करने के बाद वहां से भागने में सफल रहा। जबकि उसके साथी विपनेश को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है। मौके से भागने में सफल रहे आरोपी फौजी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर में गंगा नदी ने ढाया ऐसा कहर कि देखने वालों के भी उड़े होश

इस मामले को लेकर जहाँगीराबाद कोतवाली में डायल 100 के पुलिसकर्मियों की तरफ से मुकदमा पंजिकृत करा दिया गया है । इस बारे में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का कहना है कि बाइक पर सवार फौजी और डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों की आपसी कहासुनी की जानकार मिली है। इस मामले में सम्बंधित अधिकारी को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। फिलहाल, दिनदहाड़े पुलिसकर्मियों के साथ सरेबाजार हुई इस हाथापाई के बाद नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

यह भी पढ़ेंः गोरक्षा के बाद अब लव जिहाद के नाम पर कोर्ट परिसर में मुस्लिम युवक को भीड़ ने बनाया शिकार

इस घटना के बाद हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर आम आदमी को राहत पहुंचाने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों से जब इस तरह की हरकत होगी तो जनता रक्षा कौन करेगा। इस मामले में मुकदमा दर्ज करके पुलिस फरार फौजी को पकड़ने के लिए प्यास कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग