निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को समस्त बच्चों को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि 122 बच्चों को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए धनराशि प्राप्त हो चुकी है और शेष की मांग की जा रही है। हालांकि, निरीक्षण के दौरान विद्यालय का प्रांगण, स्वच्छ शौचालय, रसोई एवं आंगनवाड़ी केन्द्र पर विशेष सफाई एवं विभिन्न प्रकार की शिक्षा से संबंधित सचित्र वाॅल पेंटिंग की व्यवस्था मिली। इसी विद्यालय परिसर में पुराने जर्जर भवन का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने बीएसए को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमानुसार भवन को ध्वस्त किये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करें। विद्यालय में एक अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए एक कक्ष निर्माण के आदेश दिए। वर्तमान में विद्यालय तीन कक्षों में संचालित है। निरीक्षण के समय बीएसए अमरीश कुमार उपस्थित रहे। गौरतलब है कि बुलंदशहर के सरकारी स्कूलों से लगातार आने वाली बदहाल तस्वीरों के बाद जिलाधिकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं।