बुलंदशहर. जैसे-जैसे 2019 लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों ने अपनी चुनावी ताल ठोकनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा और रालोद के सामने अब खुद किसानों का मसीहा बताने वाली भारतीय पंचायत पार्टी ने भी आम चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए बाकायदा एक महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय पंचायत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश यादव समेत भारी भीड़ जुटी। इतना ही नहीं यहां भीड़ को रोकने के लिए रागनी के साथ लड़कियों को भी बुलाया गया था, जिन्होंने सपना चौधरी स्टाइल में जककर ठुमके लगाए।