गोरखपुर

बेफिक्र होकर उपचार कराएं, सरकार देगी पूरी सहायता : मुख्यमंत्री

सोमवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात की। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों के पास जाकर, एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं।

less than 1 minute read
Mar 03, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, जनता दर्शन में सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 150 फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि वे उपचार को लेकर किसी प्रकार की चिंता न करें, राज्य सरकार मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से हरसंभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी।

ये भी पढ़ें

सिरफिरे आशिक ने छात्रा की गोली मारकर हत्या की, भाई और मां पर भी किया फायर…क्षेत्र में सनसनी

अधिकारी इस्टीमेट पूरा कर शासन को भेजें

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज के लिए आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों में अस्पतालों से प्राप्त इस्टीमेट की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूरी कर तत्काल शासन को प्रेषित की जाए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर मदद मिल सके।

भूमाफियाओं पर करें सख्त कारवाई

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक विलंब या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समाधान गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक होना चाहिए। जमीन कब्जाने, दबंगई और अवैध अतिक्रमण से जुड़े मामलों पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने किया गौसेवा

गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित गोशाला में भी मुख्यमंत्री पहुंचे और वहां गायों को रोटी गुड़ खिलाया। उनके पुकारने पर गायें उनके पास चले आए और उनके हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया। एक नंदी को सीएम ने काफी देर तक दुलार किया। उन्होंने उसका ध्यान रखने का निर्देश दिया, सीएम ने मोर को दाना भी खिलाया।

ये भी पढ़ें

पीडीए की काट के लिए ‘दलित उपमुख्यमंत्री’ ला सकती है बीजेपी, तीसरे डिप्टी सीएम पर चर्चा तेज

Published on:
03 Mar 2026 12:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर