गोरखपुर

Gorakhpur News: गोरखपुर में फायरिंग, दीवाल के निर्माण को लेकर दो पक्षों में संघर्ष…नाबालिग युवक के पैर में लगी गोली

बेलीपार थाना के कड़जही गांव में मंगलवार की दोपहर दीवाल के निर्माण पर पड़ोसियों में जबरदस्त विवाद हुआ। इसी बीच एक पक्ष ने फायर कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Nov 2024, 4:29 PM IST
Feature image

Gorakhpur News: जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र के करंजहीं गांव में मंगलवार को दीवाल निर्माण को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद शुरू हो गया, इसी बीच एक पक्ष ने फायरिंग कर दी जिसमें नाबालिग युवक आदर्श शुक्ला के पैर में गोली लग गई, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल युवक खतरे से बाहर है।

निर्माण कार्य को लेकर विवाद, एक पक्ष के नाबालिग को लगी गोली

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के बेलीपार थानाक्षेत्र के करजहीं गांव के सूर्य नारायण शुक्ला अपने मकान की बाउंड्रीवाल को ऊंचा करवा रहे थे, जिस पर पड़ोसी रवि शुक्ला ने विरोध जताया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान रवि शुक्ला ने गुस्से में आकर अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिससे आदर्श के पैर में गोली लग गई और सिर पर चोट भी आई। फायरिंग के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बेलीपार पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित की।घायल को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी रवि शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया और घटना में इस्तेमाल पिस्टल भी जब्त कर ली।

SP दक्षिणी, गोरखपुर

SP दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी रवि शुक्ला पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पुष्टि की कि पिस्टल अवैध है और इस मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अवैध पिस्टल कैसे और कहां से प्राप्त की गई। इस घटना के बाद से ही गांव में अफरा तफरी मची रही।

Updated on:
6 Nov 2024, 4:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
MLC Election 2026 : सीएम योगी के गढ़ में कांटे की लड़ाई, सिर्फ 307 मत से जीती भाजपा, निर्दलीय राजेश ने छुड़ाये भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी के पसीने

गोरखनाथ मंदिर और सीएम आवास की सुरक्षा होगी और सख्त, 206 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करने की तैयारी

‘पेड़ों पर उल्टे लटक जाएं तो भी कुछ नहीं होगा’ इंडिया गठबंधन की रैली पर रवि किशन का तंज, राहुल गांधी ने दिया व्यापारियों को जवाब

PET-2026: गोरखपुर के 52 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, जूते-मोजे उतरवाकर अभ्यर्थियों की जांच

गोरखपुर में 18 बूथों पर सुबह आठ बजे से वोटिंग, 16 प्रत्याशी मैदान में; मतपत्र पर वरीयता के आधार पर देना होगा वोट