गोरखपुर

गोरखपुर बन गया विश्नोई और अंशिका के जीवन का टर्निंग पॉइंट, पोस्टिंग के दौरान ही दोनों में हुई दोस्ती…गहरे हुए रिश्ते, अब बंधेंगे शादी के बंधन में

संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा सात फेरे लेने जा रहे हैं। शादी के सभी कार्यक्रम राजस्थान में होंगे। 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव में हल्दी-संगीत सेरेमनी है। 29 मार्च को शादी और 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसोर्ट में रिसेप्शन है।

2 min read
Mar 07, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, जोधपुर में होगा विवाह जा आयोजन

उत्तर प्रदेश पुलिस से एक खास और चर्चित खबर सामने आई है। बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा जल्द ही संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की दुल्हन बनने जा रही हैं। दोनों आईपीएस अधिकारी 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में शादी के बंधन में बंधेंगे।

ये भी पढ़ें

Two UP IPS Officers Marriage: वर्दी में ड्यूटी, दिल में प्यार: संभल एसपी कृष्ण बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा की शादी तय

जोधपुर में आयोजित होगा विवाह समारोह

जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार बिश्नोई राजस्थान के बाड़मेर जिले के मूल निवासी हैं, इसलिए विवाह समारोह वहीं आयोजित किया जा रहा है। शादी के कार्यक्रम में दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार, दोस्त और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो सकते हैं।

गोरखपुर की तैनाती में आए एक दूसरे के करीब

बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों की मुलाकात उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तैनाती के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच अच्छी पहचान और दोस्ती हुई, जो बाद में रिश्ते में बदल गई। परिवारों की सहमति के बाद अब दोनों ने शादी का फैसला किया है।

कौन हैं अंशिका वर्मा?

अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं और 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 136वीं रैंक हासिल की थी। वर्तमान में वह बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात हैं और सख्त व प्रभावी पुलिसिंग के लिए जानी जाती है।

कौन हैं कृष्ण कुमार बिश्नोई?

कृष्ण कुमार बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल संभल जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में तैनात हैं। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तेज कार्यशैली के कारण उनकी पहचान एक सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में होती है।

इस हाई-प्रोफाइल आईपीएस जोड़ी की शादी को लेकर पुलिस विभाग और प्रशासनिक हलकों में भी उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी लोग दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना कर रहे हैं, फिलहाल राजस्थान का जोधपुर बनेगा दोनों के मिलन का साक्षी

ये भी पढ़ें

UPSC Result 2026 : शिक्षामित्र की बेटे की बड़ी कामयाबी, अनुपम वर्मा बने IAS, छठे प्रयास में UPSC फतह

Published on:
07 Mar 2026 02:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर