6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी के तेवर चढ़ने शुरू…CMO ने हीट स्ट्रोक इलाज की तैयारी के दिए निर्देश, झोलाछाप के पास इलाज कराने से बचें

होली के बाद अचानक मौसम में तेजी से परिवर्तन आया है, सूरज की तपिश धीरे धीरे गति पकड़ रही है। इसको देखते हुए CMO ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अभी से तैयारी दुरुस्त करने का निर्देश दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, Gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, CMO गोरखपुर

गोरखपुर में अब धीरे धीरे तापमान बढ़ना शुरू हो गया है, स्वास्थ्य विभाग ने सूरज की तपिश से जुड़ी बीमारियों के बचाव और इलाज की तैयारी शुरू कर दी है। CMO गोरखपुर डॉ. राजेश झा ने जिला और ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी अस्पतालों में जरूरी दवाएं, उपकरण और उपचार की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ली जाए।

गर्मी बढ़ने पर होने वाली बीमारियों के प्रति करें जागरूक

इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिया कि लोगों को गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। CMO ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से अब तापमान बढ़ने के संकेत मिले हैं। इस दौरान हीट स्ट्रोक और अन्य मौसमी बीमारियों के मामले सामने आ सकते हैं। इसे देखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को पहले से तैयार रहने को कहा गया है।

अधिक परेशानी पर लें एंबुलेंस सेवा का लाभ, सूर्य की तपिश से बचें

जनता को आगाह करते हुए CMO ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को तेज गर्मी के कारण अधिक परेशानी होती है तो उसे तुरंत 108 एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया जाए। मरीज का उपचार प्रशिक्षित चिकित्सक से ही कराया जाए और किसी भी अप्रशिक्षित व्यक्ति या झोलाछाप के पास इलाज कराने से बचें।

आम जनता से किए गर्मी बढ़ने पर सचेत रहने की अपील

उन्होंने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों के इमरजेंसी वार्ड में हीट स्ट्रोक और अन्य मौसमी बीमारियों के इलाज के लिए जरूरी दवाएं और उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। CMO ने कहा कि आशा, ANM और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोगों को बदलते मौसम में अपनाए जाने वाले खानपान और दिनचर्या के बारे में जागरूक करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग