गोरखपुर

‘एक दिन में 4 से 5 लोगों के साथ सोना पड़ता था, बहुत पीड़ा होती थी’, कक्षा 9वीं की दुष्कर्म पीड़िता बोली, पग-पग हुआ फरेब

Class 9th Student Raped Case: कक्षी 9वीं छात्रा ने दुष्कर्म की दर्दनाक कहानी बताई। उसने कहा कि उसे एक दिन में 4 से 5 लोगों के साथ सोना पड़ता था। जानिए पूरा सनसनीखेज मामला क्या है?

2 min read
Apr 11, 2026
छात्रा के साथ दुष्कर्म की दर्दनाक कहानी।प्रतीकात्मक तस्वीर-पत्रिका

Class 9th Student Raped Case: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। कक्षा 9 की एक छात्रा के साथ हुए शोषण ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पीड़िता आज अपने फैसलों पर पछता रही है और टूटे हुए मन से कह रही है कि वह अब कहीं की नहीं रही।

ये भी पढ़ें

शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने में कतराता था पति! महीनों से छिपी फाइल लगी पत्नी के हाथ, सच जानते ही पैरों तले खिसकी जमीन

सोशल मीडिया की लत बनी मुसीबत की जड़

पीड़िता की मां के अनुसार, उनकी बेटी शुरू से पढ़ाई में ठीक थी, लेकिन धीरे-धीरे वह सोशल मीडिया के प्रभाव में आ गई। हाईफाई जिंदगी की चाहत ने उसे परिवार और पढ़ाई से दूर कर दिया। वह घरवालों को नजरअंदाज करने लगी और स्कूल जाना भी छोड़ दिया। परिवार का कहना है कि दिखावे और बेहतर जिंदगी के सपनों में खोकर उसने एक बड़ा गलत कदम उठा लिया, जिसने उसकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया।

बिना बताए घर छोड़ने के बाद फंसी जाल में

एक नवंबर को छात्रा बिना किसी को बताए घर से निकल गई। इसके बाद वह ऐसे माहौल में पहुंच गई, जहां उसे धोखे और शोषण का सामना करना पड़ा। भरोसे के नाम पर अलग-अलग लोगों ने उसका फायदा उठाया और वह धीरे-धीरे एक शोषण के जाल में फंसती चली गई।

कई लोगों पर शोषण के आरोप

पीड़िता के मुताबिक, देवरिया निवासी एक युवक ने उसे अपने कमरे में कई दिनों तक रखा और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे अन्य लोगों के पास भेज दिया गया। आरोप है कि एक मकान में उसे कई कमरों में रखा जाता था, जहां अलग-अलग लोगों के पास भेजकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए जाते थे। पीड़िता के मुताबिक, '' एक दिन में 4 से 5 लोगों के साथ सोना पड़ता था, बहुत पीड़ा होती थी, दर्द होने पर दवा दे दी जाती थी। '' उसने कहा कि पग-पग पर उसके साथ फरेब हुआ।

वहां मौजूद कुछ महिलाएं भी इस पूरे नेटवर्क का हिस्सा थीं, जो लोगों से पैसे लेकर पीड़िता को उनके पास भेजती थीं। पीड़िता ने बताया कि उसे दर्द होने पर दवाएं दी जाती थीं और फिर दोबारा दूसरे लोगों के पास भेज दिया जाता था।

‘हाईफाई लाइफ’ का झांसा देकर किया शोषण

पीड़िता ने यह भी बताया कि उसे महंगे मोबाइल, अच्छे कपड़े और बेहतर जिंदगी का लालच दिया जाता था। इसी झांसे में वह फंसती चली गई और लंबे समय तक शोषण सहती रही।

पुलिस जांच में जुटी, नेटवर्क खंगाल रही टीम

पुलिस ने पीड़िता के मोबाइल से फोटो, वीडियो और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) जैसे अहम सबूत जुटाए हैं। पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है। कई आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है।

परिवार में दहशत, भविष्य को लेकर चिंता

इस घटना के बाद पीड़िता का परिवार गहरे सदमे में है। पिता का कहना है कि यह घटना किसी भी परिवार के लिए असहनीय है। उन्हें अपनी बेटी के भविष्य की चिंता सता रही है और साथ ही परिवार को जान-माल का खतरा भी महसूस हो रहा है। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी के साथ बेहद अमानवीय व्यवहार हुआ है। दादी और अन्य परिजन भी इस घटना को याद कर भावुक हो जाते हैं और खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं।

ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नॉर्थ का कहना है कि मामले में अब तक 12 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साक्ष्य और कॉल डिटेल के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जो भी नए नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

‘कैशकांड’ के बाद चर्चा में आए कौन हैं जस्टिस यशवंत वर्मा… क्या हो सकती है गिरफ्तारी? जज को अरेस्ट करने के लिए कानून क्या है

Also Read
View All