गोरखपुर

गोरखपुर पुलिस को मंत्री संजय निषाद के जान की चिंता नहीं, सपा नेत्री काजल निषाद का बड़ा बयान…हड़कंप

गोरखपुर में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद की महारैली के बाद अब काजल निषाद ने मंत्री पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि क्या सारे नियम कानून काजल निषाद और विपक्ष पर लागू होते हैं क्या? आम जनता गरीब कोइ जा रहा, हेलमेट नहीं पहना है तो तुरंत आप चालान काटेंगे। कोइ बात नहीं आपको तो उनके जान की चिंता है तभी काट रहे हैं ना।

2 min read
Mar 24, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, सपा नेत्री काजल निषाद

गोरखपुर से सपा नेता काजल निषाद ने गोरखपुर ट्रैफिक पुलिस पर तंज कसा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। साथ ही एक वीडियो भी जारी किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि मैं घर के अंदर बाउंड्री में बुलेट चलाना सीख रही थी। तब मेरा चालान कर दिया गया था, मगर अब सत्ताधारी लोग सड़क पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

बिना हेलमेट के बाइक चलाकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, इन सभी का चालान काटें। काजल ने पुलिस को कहा के आप जान की सुरक्षा की बात कह कर गरीब का चालान काट देते हैं। डॉ. संजय निषाद की जान की चिंता नहीं है क्या? लेकिन मुझे है, उनका चालान काटिए।

ये भी पढ़ें

एक ने कहा- …मैं आतंकवादी हूं, दूसरा टावर पर चढ़कर बोला- मेरी बीवी को बुलाओ

तीन हजार बाइकर्स के साथ बिना हेलमेट के निकले थे कैबिनेट मंत्री

बता दें कि रविवार को गोरखपुर से 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने 3 हजार बाइक के साथ 10 किमी की रैली निकाली थी। इसमें मंत्री और रैली में शामिल तमाम लोग बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे। सपा नेता काजल ने सभी का चालान करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि मेरा ये वीडियो गोरखपुर के डीएम, पुलिस और ट्राफिक पुलिस तक पहुंचे। काजल ने कहा कि जब बुलेट चलाना सीख रही तो आपने मेरा चालान काट दिया था। क्या बोला था यातायात नियमों का उल्लंघन कर रही हैं काजल निषाद।

लेकिन सत्ताधारी और उसके गठबंधन वाले लोग बिना हेलमेट के बाइक चला रहे हैं। उनके कई समर्थक भी साथ में है, तब आपको समझ में नहीं आ रहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि क्या सारे नियम कानून तोड़ रहे है। डॉ. संजय निषाद की जान की हमे भी चिंता है। गोरखपुर पुलिस और डीएम को चिंता नहीं है क्या? महोदय उनका भी तो चालान काटिए। नहीं तो फिर क्या समझा जाए?

ये भी पढ़ें

UP Politics: जया प्रदा की सक्रियता से यूपी की सियासत गरम, मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

Published on:
24 Mar 2026 04:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर