गोरखपुर

गोरखपुर पुलिस का हैरतअंगेज कारनामा…गैंगस्टर के आरोपी को छोड़ने पर सवाल, स्टे की शुरू हुई जांच

गोरखपुर में गैंगस्टर एक्ट की आरोपित महिला को कोर्ट से स्टे मिलने का हवाला देकर छोड़े जाने पर सवाल उठे हैं। डीआइजी के आदेश पर एसपी उत्तरी मामले की जांच कर रहे हैं

2 min read
Dec 14, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका, DIG गोरखपुर

गोरखपुर में गैंगस्टर एक्ट की आरोपित महिला को कोर्ट से स्टे मिलने का हवाला देकर पुलिस द्वारा छोड़े जाने पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शिकायतकर्ता की ओर से DIG से की गई शिकायत के बाद पूरे प्रकरण की जांच SP नॉर्थ को सौंपी गई है। जांच अब यह की जा रही कि जिस कोर्ट स्टे के आधार पर आरोपित को छोड़ा गया, वह वास्तव में था या नहीं, और अगर नहीं था तो यह चूक लापरवाही थी या जानबूझकर की गई कार्रवाई।

ये भी पढ़ें

2027 में फिर योगी आदित्यनाथ ही बनेंगे मुख्यमंत्री! RSS ने BJP को दिया कड़ा संदेश

हिरासत में ली गई दो महिलाओं में से एक को छोड़ा

जानकार के मुताबिक चिलुआताल थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के इस मुकदमे की विवेचना मौजूदा समय में पीपीगंज थाना पुलिस कर रही है। बीते दिनों इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया था। पूछताछ और कार्रवाई के बाद एक महिला को जेल भेज दिया गया, जबकि दूसरी महिला को यह कहते हुए रिहा कर दिया गया कि उसे न्यायालय से गिरफ्तारी पर रोक है।

पीड़ित महिला DIG से मिलकर लगाई गुहार

गोरखनाथ की रहने वाली शिकायतकर्ता सैबा अनवर का आरोप है कि जिस महिला को छोड़ा गया, उसके पक्ष में कोई कोर्ट स्टे नहीं था। इस मामले में प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया। इसी को लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई, जिसके बाद डीआइजी ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच के आदेश दिए। SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि कोर्ट का कोई वास्तविक आदेश था या नहीं, विवेचना के दौरान किन अभिलेखों के आधार पर रिहाई की गई, इसमें संबंधित पुलिसकर्मियों की क्या भूमिका रही।

SP नॉर्थ, जितेंद्र

SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र से बीवी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। कोर्ट आदेश की पुष्टि के साथ-साथ विवेचना से जुड़े सभी रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण में यदि लापरवाही की गई है तो कड़ी कारवाई होगी।

ये भी पढ़ें

टूरिस्ट वीजा पर भारत आया विदेशी, चोरी-छिपे नदवा कॉलेज में रुका, तबलीगी जमात से जुड़े तार

Published on:
14 Dec 2025 11:36 am
Also Read
View All

अगली खबर