गोरखपुर

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए-एलएलबी की परीक्षा: गलत प्रश्न पत्र खुलने से परीक्षा रद्द होगी, नई तारीख की घोषणा

Gorakhpur University uncovers wrong BA LLB paper गोरखपुर विश्वविद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया। जब बीए एलएलबी के दसवें सेमेस्टर के पेपर की परीक्षा में 11 मई को होने वाले पेपर का बंडल खुल गया। विश्वविद्यालय प्रशासन अब नई तारीख की घोषणा करेगा।

2 min read
फोटो सोर्स- मेटा एआई

Wrong bundle of BA LLB question paper uncovered at Gorakhpur University: गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए-एलएलबी के दसवें सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं, जिसमें गलत पेपर खुलने पर परीक्षा निरस्त कर दी गई। इसकी जानकारी तब हुई जब प्रश्न पत्र छात्रों के पास पहुंचा और उन्होंने देखा कि बीए-एलएलबी कोड-762 का पेपर उन्हें मिला है, जबकि इसकी परीक्षा 11 मई को निश्चित है। छात्रों ने इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षक से की। इसके बाद आनन-फानन सभी प्रश्न पत्रों को वापस लिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। गलत पेपर खुलने की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया और उन्होंने बुधवार की सेकंड मीटिंग में होने वाली परीक्षा को निरस्त कर दिया।‌ इस संबंध में गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने बताया कि जल्द नई तारीख की घोषणा होगी। मामले की जांच भी कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें

डकैती डालने वालों का बुरा अंजाम, पुलिस मुठभेड़ में मारे गए खूंखार अपराधी लंबू और पप्पू

11 मई को होने वाले पेपर का बंडल खुला

उत्तर प्रदेश के दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए-एलएलबी के 10वें सेमेस्टर की परीक्षाएं हो रही हैं, जिसमें करीब 400 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। बुधवार की सेकंड मीटिंग में इंटरनेशनल रिफ्यूजी लॉ (कोड बीएएल-760) का पेपर होना था, लेकिन छात्रों को जब प्रश्न पत्र बांटा गया तो लॉ ऑफ़ इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन (कोड बीएएल-762) का निकला।

कक्ष निरीक्षक ने तत्काल पेपर वापस लिया

छात्रों ने जब प्रश्न पत्र को देखा तो चौंक गए। उन्हें पेपर बदला हुआ नजर आया, जिसकी शिकायत उन्होंने कक्ष निरीक्षक से की। कक्ष निरीक्षक ने तत्काल सभी पेपर वापस ले लिए और इसकी जानकारी गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन को दी गई। गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रश्न पत्र के गलत खुलने की जानकारी पर सभी केंद्रों को सूचना भेजी और पेपर निरस्त करने की जानकारी दी। बताया गया कि बुधवार की सेकंड मीटिंग में होने वाले पेपर से संबंधित प्रश्न पत्र किसी भी केंद्र पर नहीं पहुंचे थे।

विश्वविद्यालय के 6 कॉलेजों के हो रहे पेपर

गोरखपुर में 6 विश्वविद्यालय कॉलेजों में 5-वर्षीय बीए एलएलबी की परीक्षाएं हो रही हैं। यह परीक्षा 2 बजे से शाम 5 बजे तक होना था। लेकिन जो पेपर छात्रों को बांटा गया, वह पेपर 11 मई को होना था।‌ अब 11 मई को होने वाला पेपर नया तैयार किया जाएगा।‌ इसके साथ ही बुधवार को निरस्त किए गए पेपर के लिए नई तारीख की घोषणा की जाएगी।

क्या कहते हैं गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति?

इस संबंध में गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि निरस्त किए गए पेपर की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। वहीं 11 मई को होने वाले पेपर को नए सिरे से तैयार करने को कहा गया है। इस बात की भी जांच कराई जाएगी की कि गलती कहां से हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
07 May 2026 02:04 pm
Published on:
07 May 2026 02:03 pm
Also Read
View All