गोरखपुर

मुजफ्फरपुर कांड से आहत दिखा गोरखपुर, जोरदार प्रदर्शन कर बलात्कारियों के संरक्षणदाताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरपुर में बालिका संरक्षण गृह प्रकरण

2 min read
मुजफ्फरपुर कांड से आहत दिखा गोरखपुर, जोरदार प्रदर्शन कर बलात्कारियों के संरक्षणदाताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बालिका संरक्षण गृह में मासूम बालिकाओं के साथ हुए दुराचार, बर्बरता के मामले में बिहार सरकार द्वारा की जा रही लापरवाही एवं घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही ना करते हुए मामले की लीपापोती में जुटे बिहार सरकार के खिलाफ देशव्यापी विरोध -प्रदर्शन के क्रम में गोरखपुर में भी पूर्वांचल सेना, पूर्वांचल नियुद्ध अकादमी, दिशा छात्र संगठन, लालदेव ताइक्वांडो अकादमी, मेरा रंग, स्त्री मुक्ति लीग, मूल निवासी मजदूर संघ आदि संगठनों ने नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में धरना देकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए नीतीश सरकार से इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बालिकाओं के साथ हुए दुराचार बर्बरता के इस अमानवीय कृत्य के मामले में अपराधियों पर कोई ठोस कार्रवाई ना होना, दोषियों में बिहार सरकार के मंत्री का नाम आना और पूरे मामले में सरकार का ढुलमुल रवैया यह साबित करता है कि बलात्कार के दोषियों को शासन सत्ता संरक्षण मिल रहा है।

पूर्वांचल सेना के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि बलात्कार जितना बड़ा अपराध है उतना ही बड़ा अपराध बलात्कारियों को संरक्षण देना है । केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ का नारा जुमला बनकर रह गया है। इस परिणाम है कि देश में महिलाओं के प्रति हिंसा और दुष्कर्म की बाढ़ आ गई है, इसी क्रम में सरकारी संरक्षण में चल रहे बालिका संरक्षण गृह को बालिका दुष्कर्म गृह बना दिया है। उन्होंने कहा कि इसके दूरगामी दुष्परिणाम होंगे सरकार द्वारा 29 मासूम बच्चों के दुष्कर्म के मामले में की जा रही है लापरवाही आम जनता का सरकारी देखरेख में चल रहे संस्थाओं से विश्वास उठ जाएगा। लोग सरकारी आवासीय संस्थाओं में अपनी बच्चियों को भेजना बंद कर देंगे जो की बच्चियों के शिक्षा उनके विकास के लिए ठीक नहीं है।
दिशा छात्र संगठन के राजू कुमार ने कहा यदि बच्चियों को न्याय नहीं मिलता है और दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो हम उग्र आंदोलन करेंगे ।
वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह ने कहा कि पूरे देश को एकजुट होकर इस मामले के खिलाफ लड़ना होगा। देश और दुनिया में भारत का नाम बदनाम हो रहा है बलात्कार की बढ़ती घटनाएं और उस पर सरकारी संरक्षण देश को महिलाओं के लिए असुरक्षित बनाता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए, उनके सम्मानित जीवन को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे मामलों पर पूरे देश को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी ।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्वांचल सेना के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र वाल्मीकि ने किया ।
इस अवसर पर शालिनी सिंह, अंजलि ,माया ,मनोरमा, कुमारी दिव्या, कुमारी सुनीता, छात्र नेता सोनू सिद्धार्थ, इंद्रेश यादव, अमित कुमार सिंघानिया, भास्कर चैधरी ,पवन कुमार, प्रशांत कुमार, रणविजय कपूर, सुधिराम रावत, परमात्मा कुमार, ताइक्वांडो प्रशिक्षक लालदेव यादव, धीरज गुप्ता, सनी कुमार निषाद, योगेंद्र प्रताप, सर्वेश, राजन निषाद, अमित प्रजापति, विजय यदुवंशी, कुणाल कुमार, अंकित कुमार, अखिलेश प्रजापति, साहिल कुमार, रविंद्र कुमार, राहुल चैरसिया, राधेश्याम निषाद, सुधीर विश्वकर्मा, सुधाकर, परमात्मा कुमार, अविनाश प्रताप, अविनाश गुप्ता, देवेंद्र आर्य, दीपक, राजू, राकेश यादव, योगेंद्र प्रताप, अजय कुमार भारती, राजकुमार, इंद्र प्रकाश मंजेश कुमार, पंकज कुमार समेत तमाम तमाम लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

BIG BREAKING ‘जिला गोरखपुर’ बना रहे प्रोड्यूसर ने फिल्म को लेकर किया बड़ा ऐलान, पोस्टर में भगवा वेशधारी संत को पिस्टल के साथ दिखाया था

ये भी पढ़ें

यूपी के इन जिलों में बीजेपी ने जिलाध्यक्षों का किया ऐलान, महागठबंधन को मात देने के लिए बीजेपी का संगठन पर जोर
Published on:
31 Jul 2018 11:44 am
Also Read
View All
गोरखपुर में ₹4000 करोड़ की लागत से बनेगा एविएशन फ्यूल प्लांट, युवाओं को मिलेगा रोजगार, ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मिलेगी मजबूती

अराजक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस तैयार: जवानों ने मॉक ड्रिल में बहाया पसीना, दंगाइयों को काबू करने की ट्रेनिंग ली

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: राप्ती नदी में नहाने गए 3 किशोर डूबे, देर शाम बरामद हुए शव

SSC GD परीक्षा में अव्यवस्था देख भड़के छात्र: जमकर हुआ बवाल, दोबारा परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

गोरखपुर में नदी में तैरते बोरे को खोलते ही मचा हड़कंप; अंदर मिला शव देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूले