
BJP
गोरखपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अपने सभी मोेर्चा-प्रकोष्ठों को गठित करती जा रही है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में आने के पहले यह काम खत्म कर देना चाहती है। अनुसूचित जाति/जनजाति मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, युवा मोर्चा के बाद क्षेत्र के महिला संगठन की जिलाध्यक्षों, क्षेत्रीय कार्यकारिणी का भी ऐलान कर दिया गया है।
इन जिलों में जिलाध्यक्ष बनाए गए
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने गोरखपुर क्षेत्र के महिला मोर्चा की क्षेत्र से लेकर जिला कार्यकारिणी का ऐलान किया गया। गोरखपुर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी को बनाया गया है। महानगर अध्यक्ष नेहा चैधरी को बनाया गया है। कुशीनगर जनपद में महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चंद्रप्रभा पांडेय को सौंपी गई है। जबकि देवरिया में जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भारती शर्मा संभालेंगी। सिद्धार्थनगर में मोनी पांडेय महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष होंगी तो बलिया में नीतू राय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बस्ती में दिव्या त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। संतकबीरनगर में संगीता वर्मा जिलाध्यक्ष बनाई गई हैं। मधु पांडेय को महराजगंज महिला मोर्चा की कमान दी गई है तो आजमगढ़ जिले में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संचिता बनर्जी होंगी। बिंदू सिंह को मऊ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
यह है क्षेत्रीय टीम
गोरखपुर क्षेत्र में बीजेपी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव को बनाया गया है। क्षेत्रीय टीम में महिला मोर्चा की अस्मिता चंद व इंदूमती, कुशीनगर की बीना कुमारी सहित चार उपाध्यक्ष भी रखे गए हैं। अर्चना सिंह को महामंत्री और रंजना सोनकर को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह मऊ की अल्का राय महामंत्री, संतकबीरनगर की उर्मिला त्रिपाठी को मंत्री, कुशीनगर की विजयलक्ष्मी मिश्रा को मंत्री, महराजगंज की नीलिमा दुबे को मंत्री, देवरिया की रीतावली पांडे को मंत्री, बस्ती की ऊषा श्रीवास्तव को मंत्री, आजमगढ़ की संचिता चैहान को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि कंचन सोनी, मंजू त्रिपाठी, सुशीला पाठक, सुमन वर्मा, कुसुम चैबे, बिंदूमती मिश्रा को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
Published on:
30 Jul 2018 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
