गोरखपुर

गोरखपुर में भैंस का दूध पीने के बाद हड़कंप, सीएचसी पर लगी ग्रामीणों की भीड़…डॉक्टरों ने किया आगाह

गोरखपुर में एक भैंस को पागल कुत्ते के काटने का बाद उसकी मौत हो गई, यह खबर सुन गांव में हड़कंप मच गया। लोग रेबीज फैलने की आशंका से सीएचसी पर इंजेक्शन लगवाने वालों की भीड़ लग गई।

2 min read
Apr 22, 2026
फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, भैंस की मौत से हड़कंप

गोरखपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, यहां उरुवा थाना क्षेत्र में एक भैंस की मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी पर मालूम चला कि कुछ दिन पहले ही उसे कुत्ते ने काट लिया था अब ऐसे में यह अफवाह फैल गई कि कुत्ता पागल था। यह सुनते ही जिन घरों में उस भैंस का दूध जाता था वहां परिवार के सदस्य भाग, भाग कर सीएचसी पहुंच रहे और रेबीज का इंजेक्शन लगवा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

खून में जहर! कानपुर देहात के 336 लोगों में मिला खतरनाक क्रोमियम, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

पागल कुत्ते के काटने से हड़कंप, सीएचसी पर लगी इंजेक्शन लगवाने वालों की भीड़

जानकारी के मुताबिक उरुवा थानाक्षेत्र के बेसहनी गांव के निवासी अभय नाथ की भैंस को लगभग दो महीने पहले पागल कुत्ते ने काट लिया था। लेकिन अभय को इसकी जानकारी नहीं हुई। कुछ दिन से भैंस की तबीयत खराब होने लगी थी। जब पशु चिकित्सक के पास गए तो उन्होंने जांच करने के बाद बताया कि इसे कुत्ते ने काटा है।

जिससे उसे रैबीज हो गया है, उन्होंने बताया कि भैंस की जान नहीं बचेगी, 17 अप्रैल को भैंस ने दम तोड़ दिया। इन दो महीनों के बीच भैंस का दूध लगातार निकाला गया और उसे ग्राहकों को बेचा भी गया। लोगों ने इस दूध का इस्तेमाल भी किया। लेकिन जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि भैंस ने दम तोड़ दिया और पागल कुत्ते के काटने से उसे रैबीज हो गया था तो दूध पीने वाले लोग दहशत से भर गए।

अभयनाथ ने बताया कि संक्रमित भैंस के दूध का इस्तेमाल करने वालों को जब जानकारी हुई तो सभी रैबिज होंने की आशंका से अस्पताल पहुंचने लगे। उरुवा पीएचसी प्रभारी डॉ. जेपी तिवारी के नेतृत्व में अस्पताल कर्मचारियों ने ग्रामीणों को बताया कि संक्रमित भैंस का जो लोग कच्चा दूध इस्तेमाल किए हैं, वे इंजेक्शन जरूर लगवाएं। एक अनुमान के मुताबिक लगभग तीस लोग अब तक रैबिज का इंजेक्शन लगवा लिए हैं, बता दें कि ऐसे पहली भी घटना हो चुकी है जब रेबीज ग्रस्त गौवंश का दूध पीने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें

‘अपनी पत्नी की रक्षा नहीं कर सके, देश की महिलाओं के साथ कैसे खड़े होंगे?’ अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज
Updated on:
22 Apr 2026 01:39 pm
Published on:
22 Apr 2026 01:38 pm
Also Read
View All
गोरखपुर में गेहूं के डंठल में लगी आग, पांच बच्चे झुलसे…गांव में मची अफरा तफरी

मनी लॉन्ड्रिंग का भय दिखा फर्जी ATS अधिकारी ने बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, जालसाजी कर 5.50 लाख कराये ट्रांसफर

गोरखपुर के थाने में ही हुआ दो पक्षों में विवाद, पुलिस पर गंभीर इल्जाम…लाइट बंद कर फरियादियों को लाठियों से पीटा गया

यूपी में BJP विधायक को 9 मई तक जान से मारने की मिली धमकी, क्षेत्र में दहशत…बसपा सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं फतेह बहादुर सिंह

गोरखपुर में जहां था कूड़े का पहाड़…वहां अब बन गया सिटी फॉरेस्ट, 23 अप्रैल को सीएम योगी करेंगे जनता को समर्पित