गोरखपुर

गोरखपुर में युवक की गला रेत कर हत्या, परिजनों से पार्टी की बात कह रात भर था गायब

बुधवार सुबह चिलुआताल क्षेत्र में कपड़ा व्यवसाई अनिल गुप्ता का मोती लाल मैरेज हाल के सामने नाले में शव देखा गया, जहां व्यापारी की निर्मम हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Nov 2024, 8:25 PM IST
Feature image

बुधवार को शहर के चिलुआताल थानाक्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नकहा इलाके में व्यापारी अनिल गुप्ता का शव घर से थोड़ी दूर पर खून से लथपथ हालत में सुबह सड़क किनारे मिला।शव देखकर लग रहा था कि गर्दन किसी धारदार हथियार से रेती गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

व्यापारी की गला रेत कर हत्या, घर के पास ही मिली खून से सनी लाश

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र के नकहा इलाके में कपड़ा व्यापारी अनिल गुप्ता के परिजनों ने बताया कि रात में दुकान बंद कर 11 बजे अकेले ही वो घर के लिए निकला था। इस दौरान फोन पर बात हुई तो बोला थोड़ी देर में आ जाउंगा। इसके बाद एक बार फिर छोटे भाई ने फोन किया तो बोला बस आ रहा हूं। रात 12 बजे के बाद से फिर फोन उठना बंद हो गया। सुबह गांव के एक किनारे नाले में डूबी लाश देखकर लोगों ने पुलिस और आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर छोटा भाई पहुंचा तो उसने शव की पहचान अनिल गुप्ता के रुप में की। अनिल गुप्ता के छोटे भाई ने कहा कि उनका भाई बहुत ही मिलनसार था और किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी उसे इस तरह से मारा गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

Also Read
View All
MLC Election 2026 : सीएम योगी के गढ़ में कांटे की लड़ाई, सिर्फ 307 मत से जीती भाजपा, निर्दलीय राजेश ने छुड़ाये भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी के पसीने

गोरखनाथ मंदिर और सीएम आवास की सुरक्षा होगी और सख्त, 206 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करने की तैयारी

‘पेड़ों पर उल्टे लटक जाएं तो भी कुछ नहीं होगा’ इंडिया गठबंधन की रैली पर रवि किशन का तंज, राहुल गांधी ने दिया व्यापारियों को जवाब

PET-2026: गोरखपुर के 52 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, जूते-मोजे उतरवाकर अभ्यर्थियों की जांच

गोरखपुर में 18 बूथों पर सुबह आठ बजे से वोटिंग, 16 प्रत्याशी मैदान में; मतपत्र पर वरीयता के आधार पर देना होगा वोट