गोरखपुर

हिंदू लड़की का शादीशुदा मुस्लिम महिला पर आया ‘दिल’! पति भी रहेगा साथ; आखिर माजरा है क्या?

Hindu Girl Insisted On Living With Muslim Woman: हिंदू लड़की का शादीशुदा मुस्लिम महिला पर दिल आ गया। जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों क बीच बढ़ी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ने लगी। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Feb 20, 2026
UP News: हिंदू लड़की का शादीशुदा मुस्लिम महिला पर आया 'दिल'! फोटो सोर्स-AI

Hindu Girl Insisted On Living With Muslim Woman: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शहर की रहने वाली एक हिंदू युवती की सोशल मीडिया पर सहारनपुर में रहने वाली शादीशुदा मुस्लिम महिला से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे ये दोस्ती गहरी होती चली गई। अब यह दोस्ती ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है जिसने ना सिर्फ दोनों परिवारों बल्कि समाज को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।

ये भी पढ़ें

‘राहुल गांधी को लाइलाज बीमारी’, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले-वे कांग्रेस के साथ देश के लिए भी बन चुके हैं समस्या

UP News In Hindi: तीनों एक साथ रहने की बना रहे योजना

हिंदू युवती का कहना है कि वह शादीशुदा महिला के साथ ही रहेगी। वहीं, चौंकाने वाली बात ये निकल कर आई है कि महिला का कहना है कि युवती के अलावा उसका पति भी उसी घर में रहेगा। अब तीनों ही एक साथ रहने की योजना बना रहे हैं।

Uttar Pradesh News in Hindi: धीरे-धीरे बढ़ी भावनात्मक नजदीकियां

दरअसल, 22 साल की युवती की पहचान सोशल मीडिया के जरिए सहारनपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में रहने वाली 35 साल की महिला से हुई। जिसके बाद बातचीत धीरे-धीरे नियमित चैटिंग में बदलती चली गई। इसके बाद दोनों के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ने लगी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि महिला गोरखपुर में रहकर पढ़ाई कर चुकी है।

Gorakhpur News in Hindi: परिजनों ने गोरखनाथ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई

जब युवती के परिवार को इस रिश्ते की भनक तब लगी जब उन्होंने युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन 12 जनवरी को बिना बताए ही युवती घर से निकल गई। युवती से संपर्क ना होने पर परिजनों ने गोरखनाथ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रेस की। तब पता चला कि युवती सहारनपुर जिले में है। पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे बरामद कर लिया है।

Gorakhpur News: युवती बोली- बालिग हूं, मतांतरण नहीं किया है

युवती के परिजनों ने आशंका जताई थी कि कहीं युवती का मतांतरण ना कराया गया हो, क्योंकि दोनों ही अलग-अलग धर्म से हैं। हालांकि गोरखपुर पहुंचने के बाद युवती ने स्पष्ठ किया कि वह बालिग है, उसने किसी प्रकार का मतांतरण नहीं किया है। वह अपनी मर्जी से महिला मित्र के पास गई थी।

UP Today News: परिजन युवती को समझाने का कर रहे प्रयास

युवती का कहना है कि वह महिला के साथ रहना चाहती है। इस फैसले में उस पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है। वहीं, जब पुलिस ने महिला से संपर्क किया तो उसने कहा कि युवती को साथ रखने पर उसे कोई आपत्ति नहीं है। महिला ने कहा कि युवती जिस घर में रहेगी पति भी साथ रहेगा। वहीं, युवती के परिजन उसके इस फैसले से स्तब्ध हैं। उन्होंने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती अपने फैसले पर कायम है। फिलहाल मामले को लेकर युवती के परिजन बातचीत के जरिए समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

विधायकों के फोन की अनदेखी करने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा अल्टीमेटम

Also Read
View All
बच्चे की मौत के बाद जागे अधिकारी, कमिश्नर की सख्त कारवाई…टेक्निकल सुपरवाइजर की सेवा समाप्त, अवर अभियंता के निलंबन की संस्तुति

CMO द्वारा दर्जनों अस्पतालों के OT का औचक निरीक्षण…इंफेक्शन कंट्रोल पर लापरवाही हुई तो होगी सख्त कारवाई

सीएम सिटी में ठेकेदारों की मनमानी ने ली बच्चे की जान, खुले नाले में गिरा बच्चा…सरिया ने पेट फाड़ा, तड़प कर हुई मौत

मोतियाबिंद ऑपरेशन बन गया त्रासदी…मरीज़ों की आंख में गंभीर संक्रमण, 9 मरीजों की निकालनी पड़ी आंखें

गोरखपुर में हत्या कर हुलिया बदलने का नया ट्रेंड, अरुण के हत्यारोपी भी बदले अपना लुक…सात गिरफ्तार

अगली खबर