गोरखपुर

HIV positive : गोरखपुर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर है HIV संक्रमित , जेल में मचा हड़कंप

गोरखपुर जेल से बड़ी खबर आ रही है, यही बीते दिनो जेल भेजा गया हिस्ट्रीशीटर HIV पॉजिटिव निकला। इतना सुनते ही जेल में हड़कंप मचा हुआ है। कैदी को फिलहाल कड़ी निगरानी में रखा गया है।

less than 1 minute read
Jun 25, 2024

गोरखपुर के कुसम्ही जंगल में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर चेकिंग के नाम पर युवतियों से दुष्कर्म करने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर एचआईवी संक्रमित हो गया है।जेल में हुई रुटीन जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। जरूरी एहतियात के साथ उसकी निगरानी की जा रही है। वहीं, उससे मिलने वालों पर भी सख्ती कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, जंगल में घूमने को आने वाले प्रेमी युगल से हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करता था। वह तीन साल पहले रेप केस में जेल गया था। इसके बाद पुलिस की सख्ती की वजह से कुसम्ही जंगल में इस तरह की वारदात नहीं हो रही थी। इधर, पुलिस पिकेट के हटते ही गुरुवार को कुशीनगर जिले के हाटा इलाके के युवक के साथ आई महिला से आरोपियों ने बदसलूकी करने के साथ ही लूटपाट की थी।

उस समय आरोपियों ने खुद को पुलिसवाला बताते हुए अर्दब में लिया और वारदात को अंजाम दिया था। बाद में जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जेल में जाने के बाद खोराबार थाना क्षेत्र के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर की तबीयत खराब होने लगी। जानकारी पर जेल प्रशासन ने जांच कराई। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में उसके एचआईवी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जानकारी होते ही जेल प्रशासन ने आरोपी को हाई सिक्योरिटी बैरक में रख दिया है।

जेलर एके कुशवाहा ने बताया कि आरोपी के जेल में आने के बाद जांच कराई गई। जांच में एचआईवी पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है। उसे हाईसिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। जरूरी एहतियात के साथ उसकी निगरानी की जा रही है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भी भेज दी गई है।

Published on:
25 Jun 2024 08:40 am
Also Read
View All

अगली खबर