गोरखपुर

RAMADAN 2018 अगर आप रोजा हैं तो यह खबर आपके लिए है…

रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है

3 min read
ramdan

गोरखपुर। अहले सुन्नत वल जमात की मस्जिदों में तरावीह की नमाज गुरुवार रात से शुरू हुई। जिसमें जमकर भीड़ उमड़ी। दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल पर गुरूवार से शुरू हुई तरावीह की नमाज में नमाजियों की लम्बी-लम्बी कतारें नजर आयीं। यहां दस दिन में एक कुरआन मुकम्मल होगा।

अहले सुन्नत वल जमात (सुन्नी बरेलवी) के उलेमाओं को बुधवार की देर रात तक देश से कहीं भी रमज़ान के चांद देखे जाने का शरई सबूत हासिल नहीं हुआ। देर रात दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद पर तंजीम उलेमा-ए-अहले सुन्नत से जुड़े उलेमाओं की मीटिंग हुई और शुक्रवार को पहले रोजा रखने का फैसला किया गया। लिहाजा सुन्नी बरेलवी मसलक के मानने वाले शुक्रवार को पहला रोजा रखेंगे।

पाक रमजान का महीना शुरू हो चुका है। रमजान कैलेंडर व कार्ड भी जारी हो चुके है।
दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद अलैहिर्रहमां से रमजान कैलेंडर जारी कर दिया गया है। रमजान में रोजेदार दिन में रोजा रखेंगे और रात में तरावीह नमाज पढ़ेंगे। अबकी रमजान में पांच जुमा भी पड़ सकता है।

इस बार पहला रोजा 15 घंटा 11 मिनट का

पिछली बार की तरह इस बार भी पहला रोजा करीब 15 घंटा 11 मिनट व अंतिम रोजा 15 घंटा 35 मिनट का होगा। पहले रोजे में सुबह 3.33 बजे सहरी और शाम 6.44 बजे इफ्तार किया जायेगा। आखिरी रोजे में सुबह 3.22 बजे सहरी और शाम 6.57 बजे इफ्तार होगा।
सहरी में तीस दिन के अंदर करीब 12 बार व इफ्तार में 11 बार परिवर्तन होगा। पूरे रमजान माह में करीब 19 बार समय परिवर्तन होगा। रमजान माह में पहला रोजा सबसे छोटा होगा। इसके बाद रोजे के वक्त में एक दो मिनट की बढ़ोत्तरी होती रहेगी। वहीं पिछली बार की तरह इस बार भी आखिरी तीन रोजा सबसे बड़ा 15 घंटा 35 मिनट का होगा। रमजान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। सोशल मीडिया पर रमजान के दिनों में की जाने वाली इबादतों के बारे में व खान-पान के के बारे में जागरूकता फैलाई जा रही है। रमजान कैलेंडर व कार्ड भी शेयर किए जा रहे हैं। रमजान में सहरी व इफ्तार (रोजा खोलना) का महत्वपूर्ण स्थान है। समय से सहरी करने व रोजा इफ्तार करने के लिए मदरसा, निजी संस्थाएं व आमजन द्वारा रमजान टाइमिंग कार्ड व कैलेंडर छपवा कर निरूशुल्क वितरित किया जा रहा है।

दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद अलैहिर्रहमां नार्मल द्वारा जारी सहरी व इफ्तार का वक्त ( गोरखपुर के लिए)

रोजा - अंग्रेजी तारीख - सहरी का वक्त इफ्तार का वक्त


1 - 17 मई - सहरी प्रातः 3.33 इफ्तार शाम 6.44

2 - 18 मई - सहरी प्रातः 3.33 इफ्तार शाम 6.45


3 - 19 मई - सहरी प्रातः 3.32 इफ्तार शाम 6.45


4 - 20 मई - सहरी प्रातः 3.31 इफ्तार शाम 6.46


5 - 21 मई - सहरी प्रातः 3.31 इफ्तार शाम 6.46


6 - 22 मई - सहरी प्रातः 3.30 इफ्तार शाम 6.47


7 - 23 मई - सहरी प्रातः 3.29 इफ्तार शाम 6.47


8 - 24 मई - सहरी प्रातः 3.29 इफ्तार शाम 6.48


9 - 25 मई - सहरी प्रातः 3.28 इफ्तार शाम 6.48


10 - 26 मई - सहरी प्रातः 3.28 इफ्तार शाम 6.49


11 - 27 मई - सहरी प्रातः 3.27 इफ्तार शाम 6.49


12 - 28 मई - सहरी प्रातः 3.27 इफ्तार शाम 6.51


13 - 29 मई - सहरी प्रातः 3.26 इफ्तार शाम 6.51


14 - 30 मई - सहरी प्रातः 3.26 इफ्तार शाम 6.52


15 - 31 मई - सहरी प्रातः 3.25 इफ्तार शाम 6.52


16 - 1 जून - सहरी प्रातः 3.25 इफ्तार शाम 6.52


17 - 2 जून - सहरी प्रातः 3.25 इफ्तार शाम 6.53


18 - 3 जून - सहरी प्रातः 3.25 इफ्तार शाम 6.53


19 - 4 जून - सहरी प्रातः 3.24 इफ्तार शाम 6.53


20 - 5 जून - सहरी प्रातः 3.24 इफ्तार शाम 6.54


21 - 6 जून - सहरी प्रातः 3.24 इफ्तार शाम 6.54


22 - 7 जून - सहरी प्रातः 3.23 इफ्तार शाम 6.55


23 - 8 जून - सहरी प्रातः 3.23 इफ्तार शाम 6.55


24 - 9 जून - सहरी प्रातः 3.23 इफ्तार शाम 6.55


25 - 10 जून - सहरी प्रातः 3.22 इफ्तार शाम 6.56

26 - 11 जून - सहरी प्रातः 3.22 इफ्तार शाम 6.56

27- 12 जून - सहरी प्रातः 3.22 इफ्तार शाम 6.56


28 - 13 जून - सहरी प्रातः 3.22 इफ्तार शाम 6.57

29 - 14 जून - सहरी प्रातः 3.22 इफ्तार शाम 6.57

30 - 15 जून - सहरी प्रातः 3.22 इफ्तार शाम 6.57

Updated on:
18 May 2018 02:33 am
Published on:
18 May 2018 07:07 am