गोरखपुर

गोरखपुर में पागल प्रेमी ने की खौफनाक वारदात…एक तरफा प्रेम में मौसेरी बहन को ही मारी गोली, बचाने आई दूसरी बहन और खुद पर भी किया फायर

गोरखपुर में एकतरफा प्यार में शुक्रवार को खौफनाक घटना अंजाम दी गई। यहां कैंट थानाक्षेत्र स्थित सिविल लाइन मुहल्ले में एक युवक ने शादी से इंकार करने पर मौसेरी बहन को गोली मार दी। इसके बाद उसने युवती की बहन और फिर खुद को भी गोली मार किया।

2 min read
May 02, 2025

गोरखपुर में शुक्रवार को दोपहर में एक हैरान करने वाली घटना के बाद हड़कंप मच गया। यहां कैंट थानाक्षेत्र स्थित सिविल लाइन के एक मुहल्ले में एक युवक एक तरफा प्रेम में घर में घुसकर प्रेमिका और उसकी बहन को गोली मार दिया, इसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान देने की कोशिश की। युवक को जब युवती के शादी तय होने की बात चली तभी से वह डिस्टर्ब चल रहा था। सूचना पर पुलिस ने तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां से डॉक्टरों ने तीनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।अमन दीप लड़की की मां की बहन के जेठ का लड़का है।

शादी से इंकार पर युवक ने मौसेरी बहन को मारी गोली

जानकारी के मुताबिक अमनदीप शुक्रवार की दोपहर एक बजे रिश्ते में मौसेरी बहन लगने वाली पूजा के घर तमंचा लेकर पहुंचा। यहां उसने पूजा से शादी के बारे में जानकारी ली लेकिन जब उसने शादी से इंकार कर दिया।लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर गुस्से में अमनदीप ने तमंचा निकालकर पूजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पेट और सीने में गोली लगते ही वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी।

बचाने आई बहन को भी गोली मारकर खुद पर भी किया फायर

घर में गोली चलने की आवाज सुन जब छोटी बहन नैंसी बीच-बचाव करने पहुंची, तो उसे भी गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी। इसके बाद अमनदीप ने खुद को भी गोली मार ली। घर में मां जब तक पहुंचती तब तक तीनों घायल होकर फर्श पर खून से लथपथ होकर तड़प रहे थे। यह देख बदहवास होकर मां चिल्लाते हुए घर से बाहर भागी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच लड़कियों का भाई विश्वविद्यालय परीक्षा देने गया था। परिजनों ने बताया कि पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

डॉक्टर गौरव ग्रोवर, SSP गोरखपुर

घटना की सूचना मिलते ही DM कृष्णा करुणेश, SSP डॉक्टर गौरव ग्रोवर, SP सिटी अभिनव त्यागी भारी फोर्स के साथ मेडिकल कालेज पहुंचकर घायलों की स्थिति देखे। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि थाना कैंट क्षेत्र से डेढ़ बजे के आसपास फायरिंग की सूचना मिली। जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि दो बहनों को गोली लगी है। इसमें आरोपी अमनदीप को भी गोली लगी है। पुलिस ने वारदात में शामिल असलहा बरामद कर लिया है सभी घायलों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Updated on:
02 May 2025 06:49 pm
Published on:
02 May 2025 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर