17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DDU विश्वविद्याल में 21 से शुरू होंगे प्रोफेशनल कोर्सेज के एग्जाम, वेबसाइट पर उपलब्ध है शेड्यूल

गोरखपुर विश्वविद्यालय ने व्यावसायिक कोर्स की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है, ये परीक्षाएं 21 अप्रैल से शुरू होंगी। इनके लिए तीन जिलों में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, DDU में 21 से शुरू होंगे एग्जाम

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने प्रोफेशनल कोर्सेज के एग्जाम का फाइनल शेड्यूल रिलीज कर दिया है। इसके बाद स्टूडेंट्स को अपनी तैयारी का क्लियर टाइमलाइन मिल गया है। BEd, MEd और BPEd के 4th सेमेस्टर एग्जाम 21 अप्रैल से शुरू होंगे, जबकि फार्मेसी के एग्जाम 2 मई से आयोजित किए जाएंगे। पूरा शेड्यूल यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

परीक्षा नियंत्रक ऑफिस के अनुसार सम सेमेस्टर 2025-26 के रेगुलर और बैक पेपर दोनों कैटेगरी के स्टूडेंट्स इस एग्जाम में शामिल होंगे। BEd, MEd और BPEd के एग्जाम 21 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक कंटीन्यू रहेंगे। 2nd सेमेस्टर के एग्जाम का शेड्यूल भी जल्द जारी किया जाएगा।

फार्मेसी की परीक्षाएं 2 से 13 मई के बीच

फार्मेसी स्ट्रीम में Diploma in Pharmacy (DPharma) 1st और 2nd ईयर के साथ BPharma 4th सेमेस्टर के एग्जाम 2 मई से शुरू होकर 13 मई तक चलेंगे। यह कोर्स फिलहाल सिर्फ यूनिवर्सिटी कैंपस में ही रन हो रहा है। 2nd सेमेस्टर के एग्जाम डेट्स भी जल्द अनाउंस की जाएंगी।

तीन जिलों में बने हैं 12 एग्जाम सेंटर

BEd, MEd और BPEd एग्जाम के लिए कुल 12 एग्जाम सेंटर फाइनल किए गए हैं। गोरखपुर में यूनिवर्सिटी कैंपस के साथ सेंट एंड्रयूज कॉलेज, दिग्विजयनाथ PG कॉलेज, महात्मा गांधी PG कॉलेज, महंत अवेद्यनाथ गवर्नमेंट कॉलेज (जंगल कौड़िया) और नेशनल PG कॉलेज (बड़हलगंज) को सेंटर बनाया गया है।
देवरिया में BRD PG कॉलेज, मदन मोहन मालवीय PG कॉलेज (भाटपाररानी), स्वामी देवानंद PG कॉलेज (मठलार) और संत विनोबा PG कॉलेज को सेंटर बनाया गया है। वहीं कुशीनगर में बुद्ध PG कॉलेज और उदित नारायण PG कॉलेज में एग्जाम आयोजित किए जाएंगे।