17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DDU गोरखपुर विश्वविद्यालय में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” जागरूकता अभियान के अंतर्गत भव्य स्कूटी रैली संपन्न

“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के प्रति जागरूकता अभियान केवल एक रैली तक सीमित न रहकर एक व्यापक सामाजिक संदेश के रूप में उभरा, जिसने नारी सशक्तिकरण, समानता और लोकतांत्रिक भागीदारी के महत्व को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, नारी शक्ति वंदन रैली

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाने हेतु आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत 17 अप्रैल २०२६ को प्रातः काल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया, इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने किया।

प्रतिभागियों ने केसरिया साफा बांधकर भाग लिया

रैली में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी स्कूटी एवं मोटरसाइकिलों के साथ रैली में सहभागिता की। अनेक प्रतिभागियों ने केसरिया साफा बांधकर भाग लिया, जो उत्साह, एकजुटता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बना। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जोशीले नारों ने पूरे वातावरण को ऊर्जा और उमंग से भर दिया।

महिलाओं की भागीदारी होगी सशक्त

रैली विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मुख्य द्वार पर संपन्न हुई। इस दौरान “नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति”, “सशक्त नारी, समृद्ध भारत” जैसे नारों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम के दौरान “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। यह अधिनियम भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं संरचनात्मक सुधार माना जा रहा है।

प्रो. दिव्या रानी सिंह, नोडल अधिकारी

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रो. दिव्या रानी सिंह ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना को सुदृढ़ करते हैं।रैली के दौरान प्रतिभागियों को “सपोर्ट नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के लिए हेल्पलाइन नंबर 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर अपना समर्थन दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर डॉ. अनुपमा कौशिक, डॉ. संध्या त्रिपाठी (महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी, गोरखपुर), डॉ. सुधा मोदी (वरिष्ठ समाजसेवी), डॉ. के. सुनीता, डॉ. सुषमा पांडेय, डॉ. सुषमा श्रीवास्तव, डॉ. संध्या श्रीवास्तव, डॉ. सारिका जायसवाल, डॉ. अनीता सिंह एवं डॉ. स्नेहलता सिंह डॉ प्रियंका श्रीवास्तव की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।