17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा में ठहाकों की बौछार, रवि किशन बोले- ‘रात को मैं अपनी पत्नी के पैर छूता हूं… जब वह गहरी नींद में होती है’

Ravi Kishan Lok Sabha Speech : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान गोरखपुर सांसद रवि किशन ने पत्नी प्रीति किशन को लेकर एक मजेदार खुलासा किया, जिससे सदन में हंसी की लहर दौड़ गई। जानें क्या कहा रवि किशन और हेमा मालिनी ने।

2 min read
Google source verification

रवि किशन के बयान के बाद संसद में लगे ठहाके, PC- Patrika

गोरखपुर : लोकसभा में महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) से जुड़े संशोधन विधेयकों पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन का भावुक-मजेदार बयान सुनकर पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा। गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते हुए संघर्ष के दिनों में पत्नी के साथ को याद किया।

रवि किशन ने सदन में कहा, 'मुझे लाखों वोट मिलते हैं, उसमें से 1-1.5 लाख वोट तो मेरी धर्मपत्नी लाती हैं। मैं उनके पैर छूता हूं… पैर क्यों नहीं छूना चाहिए? जब मैं सिनेमा में संघर्ष कर रहा था, गरीबी में उन्होंने मेरा साथ दिया। मैं उनके पैर क्यों नहीं छूऊंगा?' रवि किशन ने आगे कहा, 'मेरी पत्नी पैर छूने नहीं देती हैं, लेकिन जब वह गहरी नींद में होती हैं, तब मैं उनके पैर छू लेता हूं।'

यह सुनते ही सदन में हंसी की लहर दौड़ गई। स्पीकर की कुर्सी संभाल रहे जगदंबिका पाल ने भी मुस्कुराते हुए टिप्पणी की, जिस पर रवि किशन ने और जोरदार जवाब दिया। उन्होंने विपक्षी नेताओं से भी अपील की कि उन्हें भी अपनी पत्नियों के पैर छूने चाहिए, तभी वे 'रवि किशन' बन पाएंगे और दुनिया उन्हें जानेगी।

हेमा मालिनी ने भी दिया बिल को समर्थन

इसी चर्चा में भाजपा सांसद और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी महिला आरक्षण संशोधन विधेयकों- संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026, परिसीमन विधेयक 2026 और संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक 2026 का मजबूत समर्थन किया।

हेमा मालिनी ने कहा कि फिल्मों में उन्होंने महिलाओं को सशक्त दिखाने वाले कई किरदार निभाए हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पहले फिल्मों में लड़कियां काम नहीं करती थीं, पुरुष ही महिलाओं के कपड़े पहनकर काम करते थे। बाद में मीना कुमारी, नरगिस, मधुबाला जैसी अभिनेत्रियां आईं। उन्होंने अपने संघर्ष की बात करते हुए कहा कि अभिनेत्री और नृत्यांगना के रूप में उन्होंने भी बहुत मेहनत की और आज उन्हें यह पहचान मिली है।

जब सीएम ने ली थी रविकिशन चुटकी

गोरखपुर में एक युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद रवि किशन पर अपनी चिरपरिचित अंदाज में चुटकी ली। सीएम ने मजाकिया लहजे में कहा कि रवि किशन को पहले कुछ काम-धाम नहीं आता था, इसलिए वे घर की मार से बचने के लिए मुंबई भाग गए और फिल्मों में घुस गए। इस पर रवि किशन ने बेबाकी और मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'मुख्यमंत्री जी के चेहरे पर अगर मेरी वजह से मुस्कान आ गई, तो यह मेरा सौभाग्य है।'

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग