गोरखपुर

गोरखपुर में तहसीलदार का पेशकार घूस लेते रंगे हाथ दबोचा गया, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कारवाई

योगी सरकार की सख्ती के बाद भी रिश्वतखोर बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला जिले की कैंपियरगंज तहसील का है जहां एंटी करप्शन की टीम ने तहसीलदार के पेशकर को घूस लेते घर लिया।

less than 1 minute read
Jan 31, 2025

गोरखपुर की कैंपियरगंज तहसील में एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कारवाई करते हुए तहसीलदार के पेशकार अरविंद कुमार श्रीवास्तव को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है। तहसील के गेट पर ही जमीन की वरासत के नाम पर वह 37,500 रुपये ले रहा था। एंटी करप्शन की टीम उसे लेकर पीपीगंज थाने पहुंची। वहां उसके विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।पीपीगंज थानाक्षेत्र के गागापार निवासी सुभाष सिंह को कई दिनों से परेशान कर रहा था। उनसे पैसे की मांग की जा रही थी। सुभाष ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन में कर दी थी।

तहसील गेट पर ही रिश्वत लेते दबोचा गया पुरस्कार

सुभाष ने इस बात की शिकायत एंटी करप्शन में की थी। इसके बाद एंटी करप्शन ने पेशकार को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सुभाष सिंह को पैसे लेकर तहसील भेजा गया। उन्होंने तहसील के गेट पर पेशकार को बुलाया और पैसे देने लगे। पेशकार ने पैसे हाथ में लिए ही थे कि वहां पहले से मौजूद एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से रुपये भी बरामद हो गए हैं।

SP नॉर्थ, गोरखपुर

इस मामले में अरविंद कुमार श्रीवास्तव पर केस दर्ज किया गया है। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एंटी करप्शन विभाग के कर्मी की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने केस दर्ज किसा है। इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Updated on:
31 Jan 2025 10:59 am
Published on:
31 Jan 2025 10:55 am
Also Read
View All

अगली खबर