गोरखपुर में एक महिला प्यार में पागल होकर अपने पति और चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग है। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तब पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां इंस्ट्राग्राम पर एक महिला को आधे उम्र के युवक के साथ प्यार हो गया, दोनों ने साथ जीने और मरने की कसम खाई इसी बीच महिला अपने पति और चार बच्चों को छोड़ घर से भाग गई। काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली तब पति ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने दस दिनों बाद इसे ढूंढ निकाला और थाने लाई।
पुलिस ने पति को सूचना दी, पति अपने चारों बच्चों को लेकर पहुंचा। थाने कर पूरा भावुक माहौल हो गया अंत में महिला का दिल बच्चों पर पिघला और पति के पास वापस आने पर राजी हुई। उसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित वापस घर भेजा। बता दें कि महिला पीपीगंज क्षेत्र में बॉयफ्रेंड के साथ किराए के मकान में रह रही थी।
जानकारी के मुताबिक कैंपियरगंज थाना क्षेत्र की एक 40 साल की महिला कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिए एक 28 साल के युवक संपर्क में आई। बातचीत बढ़ने से दोनों में दोस्ती हो गई। धीरे- धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। बात यहां तक बढ़ गई कि महिला उसके साथ रहने को तैयार हो गई और एक दिन अपने चार बच्चों और पति को छोड़ कर घर से भाग गई। परिवार वालों की जब पता चला तो घर में हड़कंप मच गया।
पति जब उसे फोन करता तो बात नहीं हो पाती, मामला थाने पहुंचा और गुमशुदगी दर्ज हुई। करीब दस दिन बाद यह पता चला कि वह महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ पीपीगंज क्षेत्रमें एक किराए के मकान में रह रही है। पुलिस उसे ढूंढ कर थाने लाई। बच्चों ने अपनी मां को देखकर घर लौटने की भावुक अपील की, लेकिन महिला शुरू में प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। थाने में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक पंचायत हुई, जिसमें समझौते का प्रयास किया गया। बच्चों और पति की काफी मिन्नतों के बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद छोड़ दी और अपने बच्चों के साथ घर लौटने को राजी हो गई।