गोरखपुर

Kamhariya ghat bridge : कम्हरिया घाट पुल का लोकार्पण हुआ, गोरखपुर से प्रयागराज की दूरी करीब 80 किमी हुई कम

Kamhariya ghat bridge जनता को 22 वर्ष के संघर्ष का आज फल मिला। कम्हरिया घाट पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कम्हरिया घाट पुल का आज लोकार्पण किया। इस पुल के लोकार्पण से गोरखपुर से प्रयागराज का सफर आसान होगा।

2 min read
Kamhariya ghat bridge : कम्हरिया घाट पुल का लोकार्पण आज, गोरखपुर से प्रयागराज की दूरी करीब 80 किमी हो जाएगी कम

जनता को 22 वर्ष के संघर्ष का आज फल मिला। कम्हरिया घाट पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कम्हरिया घाट पुल का आज लोकार्पण किया। इस पुल के लोकार्पण से गोरखपुर से प्रयागराज का सफर आसान होगा। गोरखपुर से प्रयागराज के बीच की दूरी करीब 80 किमी की कम हो जाएगी। गोरखपुर.आंबेडकरनगर जिले के मध्य स्थित घाघरा नदी पर कम्हरिया घाट का पुल बनाया गया है। आंबेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, अयोध्या, संतकबीरनगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ आदि जिलों के लिए भी कम्हरिया घाट पुल एक बेहतर कनेक्टिविटी का विकल्प होगा।

कम्हरिया घाट पुल की लागत 193.97 करोड़ रुपए

घाघरा नदी के कम्हरिया घाट (सिकरीगंज, बेलघाट, लोहरैया, शंकरपुर, बाघाड़) पर पुल का निर्माण 193 करोड़ 97 लाख 20 हजार रुपए की लागत से पूरा हुआ है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने 1412.31 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण जून 2022 में पूर्ण किया है।

यह आशाओं और आकांक्षाओं का सेतु है - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को दोपहर कम्हरिया घाट पुल का लोकार्पण किया। इससे पूर्व कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग का स्टॉल देखा। फिर पुल का निरीक्षण कर उसका लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनकल्याणकारी योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया। सीएम योगी के साथ मंच पर जनप्रतिनिधियों के साथ ही कम्हरिया घाट पुल निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले करीब आधा दर्जन लोग भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर सीएम योगी ने विकास की लड़ाई जीतने के लिए सभी आंदोलनकारियों और जनता को ढेर सारी बधाई दी। साथ ही सभी को जन्माष्टमी की भी बधाई दी। उन्होंने कहाकि, यह आशाओं और आकांक्षाओं का सेतु है।

कम्हरिया घाट पुल के संघर्ष का मिला फल

कम्हरिया घाट पर पक्का पुल निर्माण के लिए वर्ष 2000 में आंदोलन शुरू हुआ था। शुरुआत कम्हरिया घाट संघर्ष समिति के सदस्य गोवर्धन चंद, भिखारी प्रजापति और विनय शाही ने की। पुल निर्माण की मांग के लिए डीएम से लेकर सीएम तक प्रार्थनापत्र दिया गया। अप्रैल, 2013 में सर्वहित क्रांति दल के अध्यक्ष सत्यवंत प्रताप सिंह ने कम्हरिया घाट पर पक्का पुल निर्माण के लिए धरना प्रदर्शन शुरू किया। इसने जल सत्याग्रह का रूप ले लिया। यहां तक जिला प्रशासन ने जल सत्याग्रहियों पर लाठी चार्ज भी किया। फिर तत्कालीन सदर सांसद योगी आदित्यनाथ ने कम्हरियाघाट पर पक्के पुल का निर्माण फरवरी 2014 से शुरू कराया। यह जुलाई 2022 में जाकर के पूरा हुआ।

Updated on:
18 Aug 2022 04:03 pm
Published on:
18 Aug 2022 12:01 pm
Also Read
View All
SSC GD परीक्षा में अव्यवस्था देख भड़के छात्र: जमकर हुआ बवाल, दोबारा परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

गोरखपुर में नदी में तैरते बोरे को खोलते ही मचा हड़कंप; अंदर मिला शव देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूले

मामा-भांजा चोर गैंग का पर्दाफाश: सरकारी स्कूलों को बनाते थे निशाना, 5 खरीददारों समेत 9 शातिर गिरफ्तार

गोरखपुर में 25 केंद्रों पर UPSC प्रीलिम्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न: 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल, चौकन्ने रहे प्रशासनिक अधिकारी

गोरखपुर में सौतेली बेटी को ही लेकर भाग गया पिता, लिव इन में रहने वाली महिला ने पुलिस से लगाई गुहार