गोरखपुर

Gorakhpur bypoll results 2018 जानिए गोरखपुर उपचुनाव में कौन-कितना वोट पाया, किसकी जब्त हुई जमानत

वीवीआईपी सीट गोरखपुर में नोटा का कितनों ने किया प्रयोग

2 min read
Praveen nishad

गोरखपुर।योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद छोड़ी गई गोरखपुर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों ने भाजपा को सकते में डाल दिया है। 29 साल से अपराजेय इस सीट को बचाने में मुख्यमंत्री और पूरी भाजपा असफल साबित हुई। बुधवार को जब परिणाम का ऐलान किया गया तो विपक्ष पूरी तरह हमलावर था। इस वीवीआईपी सीट पर कौन कितना वोट पाया, किसकी जमानत जब्त हुई। आइए जानते हैं।

इस प्रत्याशी को मिले इतने वोट

ये भी पढ़ें

जीत के बाद माया से मिले अखिलेश, एक घंटे में ही तय हो गई 2019 की सियासत

1- प्रवीण निषाद - समाजवादी पार्टी- 456513

2- उपेंद्र दत्त शुक्ल- भारतीय जनता पार्टी - 434632

3- डाॅ.सुरहिता करीम- कांग्रेस- 18858

4- अवधेश निषाद- बहुजन मुक्ति पार्टी - 2829

5- गिरीश नारायण पांडेय- सर्वाेदय भारत पार्टी- 1679

6- नरेंद्र कुमार महंथा- निर्दल - 1719

7- मालती देवी- निर्दल - 2424

8- राधेश्याम सेहरा- निर्दल- 2003

9- विजय कुमार राय- निर्दल - 1820

10- श्रवण कुमार निषाद- निर्दल- 3253

नोटा का भी खूब प्रयोग किया लोगों ने

गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में हजारों मतदाता ऐसे भी हैं जो बूथ तक अपने मताधिकार का प्रयोग करने तो गए लेकिन उनको कोई प्रत्याशी चुनने लायक नहीं लगा। ऐसी स्थिति में मतदाताओं ने नापसंदगी का बटन भी खूब दबाया। गोरखपुर उपचुनाव में इस बार 8326 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया। यह संख्या चैथे नंबर पर आती है।

इन्होंने दिया था वोट

गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में वोट देने के लिए निर्वाचक नामावली में 1952551 मतदाता थे। इनमें से 934056 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। लोकसभा क्षेत्र में करीब 10 लाख 72 हजार पुरुष मतदाताओं में चार लाख अन्ठानवे हजार ने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि आठ लाख सतहत्तर हजार महिला मतदाताओं में चार लाख छततीस हजार महिलाओं ने वोट किया। कैंपियरगंज में 47.54 पुरुष और 54.59 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 48.35 प्रतिशत पुरुषों और 48.94 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। पिपराईच विधानसभा क्षेत्र में 50.13 प्रतिशत पुरुषों और 58.61 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है।
सहजनवा क्षेत्र में 46.65 प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले 54.02 महिलाएं नेेे, शहर में 40.52 प्रतिशत पुरुषों ने और 35.09 प्रतिशत महिलाओं ने वोट देकर अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव किया।

ये भी पढ़ें

#Gorakhpur bypoll results 2018 तीन दशक बाद बदला गोरखपुर सांसद का पता, इस बार मंदिर के बाहर का कोर्इ सांसद
Published on:
14 Mar 2018 10:53 pm
Also Read
View All