गोरखपुर

गोरखनाथ मंदिर में उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब, सीएम योगी ने चढ़ाई खिचड़ी…गर्भगृह में अन्न की हो रही है बारिश

मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु गर्भगृह तक पहुंचकर महायोगी गुरु गोरखनाथ को श्रद्धापूर्वक खिचड़ी अर्पित करते नजर आए। श्रद्धा और जयकारों के बीच पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

less than 1 minute read
Jan 15, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, खिचड़ी पर्व

मकर संक्रांति पर्व पर गुरुवार तड़के गोरखनाथ मंदिर मे गोरक्षपीठाधीश्वर योगी ने सुबह 3:40 बजे मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया। नाथ परंपरा के अनुसार, उन्होंने गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की, इसके बाद गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित की गई, साथ ही नेपाल राज परिवार की ओर से लाई गई खिचड़ी भी चढ़ाई गई।

ये भी पढ़ें

Makar Sankranti Holiday Cancelled: मकर संक्रांति अवकाश रद्द होने पर बवाल, जानिए किसने दिया आदेश

सीएम ने दीं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

पूजा के बाद योगी ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद आम श्रद्धालुओं के खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला शुरू हुआ। खिचड़ी चढ़ाने नेपाल सहित यूपी और बिहार से लाखों श्रद्धालु गोरखनाथ मंदिर पहुंचे हैं। पूरा मंदिर परिसर अलग शहर के रूप में नहर आ रहा है जहां लाखों की भीड़ और भक्तिमय भजन हर ओर गूंज रहा है।

सुबह आठ बजे तक लाखों श्रद्धालुओं की खिचड़ी चढ़ चुकी

मंदिर प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह आठ बजे तक लाखों श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ा चुके थे। बाहर लंबी लाइन लगी हैं, भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालु गर्भगृह के बाहर से ही खिचड़ी अर्पित कर रहे हैं। एक साथ सैकड़ों लोगों की ओर से खिचड़ी अर्पित करने से मंदिर में मानो अन्न की बारिश हो रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के स्वयंसेवक और पुलिस-प्रशासन के लोग जगह-जगह तैनात हैं।

सीएम बोले…मेरा सौभाग्य

CM योगी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी सुबह 4 बजे गोरखनाथ मंदिर की विशिष्ट पूजा संपन्न होने के बाद भगवान गोरखनाथ को आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ है।

ये भी पढ़ें

यूपी के इस जिले में 16,17,18,19,20 जनवरी स्कूल बंद, जानें प्रशासन ने क्यों लिया फैसला?

Updated on:
16 Jan 2026 11:26 am
Published on:
15 Jan 2026 09:39 am
Also Read
View All

अगली खबर