गोरखपुर

“लालना लाल होईहे हो”…मैथिली के इस सोहर पर नाचा गोरखपुर, स्वागत से हुईं अभिभूत

गोरखपुर महोत्सव का आज अंतिम दिन है, इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने समापन समारोह में हिस्सा लेकर प्रदेश के सर्वांगीण विकास की रूप रेखा बताए। आज के समापन कार्यक्रम में मैथिल ठाकुर की भी प्रस्तुति मोहक रही।

less than 1 minute read
Jan 13, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, मैथिली ठाकुर

गोरखपुर महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को लोक गायिका मैथिली ठाकुर पहुंची। उन्होंने पहले भजन गाया। ले चल अपनी नगरिया अवध बिहारी सांवरिया सरयू के तीर अयोध्या नगरी, सत्य भरे जहां गगरिया। इसके बाद सोहर लालना लाल होईहे हो सोहर गाया। जैसे ही उन्होंने सोहर गाया कार्यक्रम पांडाल तालियों से गूंज गया। लोग कुर्सियों से उठकर डांस करने लगे।

ये भी पढ़ें

यूपी के पूर्व IPS ने देवरिया पुलिस पर टूथपेस्ट नहीं लौटाने का लगाया आरोप…कोर्ट ने मांगी इंस्पेक्टर से आख्या

बचपन से गोरखपुर से रहा जुड़ाव, आज भी मिला वही प्यार

मैथिली ठाकुर से एक संक्षिप्त बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि गोरखपुर अंजान शहर नहीं है वे बचपन से आती रही हैं। पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर महोत्सव में ही मिली थी। विधायक बनने के सवाल पर उन्होंने बोला कि वह कभी नहीं सोची थीं कि एक दिन विधायक की कुर्सी पर बैठेंगी लेकिन लोगों के प्यार और आशीर्वाद से यह सम्भव हो पाया है। विधायक बनने के बाद पहली बार गोरखपुर आने को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मैं पहले भी जब यहां आती थी तो उतना ही सम्मान और लोगों का प्यार मिलता था आज भी उस तरह मुझे प्यार मिला।

मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को बिहार के मधुबनी जिले में हुआ था। उन्होंने बहुत कम उम्र से ही शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। उनके पिता रमेश ठाकुर एक संगीत शिक्षक हैं, जिन्होंने मैथिली को घर पर ही संगीत सिखाया। मैथिली ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर 'ठाकुर परिवार' के नाम से यूट्यूब और सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाई।

ये भी पढ़ें

आशी बना अजय दीक्षित, किशोरी को अपने प्यार के जाल में फंसाया, कराया धर्म परिवर्तन, एसपी से शिकायत

Published on:
13 Jan 2026 11:01 pm
Also Read
View All
लिव इन पार्टनर ने ही पत्नी संग मिलकर किया था मुंबई के प्रिया की नृशंस हत्या, हत्या के बाद शातिर विजय ने बदल लिया अपना लुक

एम्स गोरखपुर के मेस के खाने में निकले कीड़े…मेडिकल छात्रों ने किया हंगामा, बोले…कागज मे होती है जांच

प्रेमिका के मुहल्ले में युवक ने किया सुसाइड, वीडियो में बोला…तुम्हारे शहर में दे रहा हूं जान, अब नहीं करेगा कोई परेशान

मुंबई के प्रिया की थी बरामद लाश, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा…जानिए प्रेमी ने क्यों दी प्रिया को रोंगटे खड़े कर देने वाली मौत

दो ट्रेलरों के बीच फंसा टेम्पो, परखच्चे उड़े…दो की मौत, रेस्क्यू के दौरान क्रेन भी पलटा…घंटों मची रही अफरा तफरी

अगली खबर