गोरखपुर

नॉर्थ ईस्ट की एम्स छात्रा से हुई छेड़खानी पर मेघालय CM की मार्मिक अपील, बोले…वे भी आपकी ही बहन-बेटियां

एम्स गोरखपुर की परास्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा है के साथ 22 फरवरी की रात करीब आठ बजे मार्केट से कॉलेज जाने के दौरान तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की, इसके साथ ही मनबढ़ों ने अपना शर्ट भी उतारा और बैड टच भी किया।

2 min read
Feb 24, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, SP सिटी अभिनव त्यागी जानकारी देते हुए

गोरखपुर में 22 फरवरी को रात 8 बजे एम्स गोरखपुर की महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी और बैडटच का मामला सामने आया। शहर के कैंट थानाक्षेत्र स्थित ओरियन मॉल से लौटते समय तीन युवकों ने नॉर्थ ईस्ट की महिला डॉक्टर का पीछा किया।

खौफ का आलम यह था कि करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करते हुए गंदे कमेंट करते रहे। जब छात्रा एम्स के पास पहुंच गई तब एक युवक ने शर्ट उतारते हुए बैड टच किया और फरार हो गये।

ये भी पढ़ें

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गिरफ्तारी का डर, इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर की अग्रिम जमानत याचिका

पुलिन ने फौरी एक्शन करते हुए तीनों आरोपियों को किया अरेस्ट

सहमी पीड़िता ने यह बात कालेज के जिम्मेदारों को बताई तब नाफोर्ड एम्स गोरखपुर ने पूरा मामला सीएम को ट्वीट किया। यह मामला सामने आते ही प्रशासन में हलचल मच गई। SSP डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

SP सिटी अभिनव त्यागी ने पुलिस टीम की मॉनिटरिंग की, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साइबर हेल्प से पुलिस ने देर रात दो अभियुक्तों जो कि मूल निवासी देवरिया के हैं उन्हें गिरफ्तार कर किया है, आज सुबह तीसरे अभियुक्त आदित्य राव निवासी देवरिया को भी दबोच लिया।

सभ्य राष्ट्र स्वीकार नहीं कर सकता : सीएम मेघालय

एम्स छात्रा के साथ हुई यह काली करतूत अब तूल पकड़ती जा रही है। मेघालय के CM कॉनराड कोंगकल संगमा ने संज्ञान में लेते हुए इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा किसी महिला की अस्मिता को ठेस पहुंचाना किसी भी सभ्य राष्ट्र को स्वीकार नहीं होना चाहिए। वे भी आपकी बहन-बेटियां ही हैं। इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

मेघालय के CM कॉनराड कोंगकल संगमा की पोस्ट

मेघालय के CM कॉनराड कोंगकल संगमा ने मंगलवार सुबह 8:43 बजे X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि एम्स गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में नागालैंड के रेजिडेंट डॉक्टर के साथ नस्लीय और यौन शोषण बेहद शर्मनाक है। किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना एक सभ्य राष्ट्र को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। वे आपकी भी बहनें और बेटियाँ हैं। अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह करें।

ये भी पढ़ें

‘बगल से निकल जाइए’ कहते ही युवक का पारा हुआ हाई, ऑटो चालक की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल
Published on:
24 Feb 2026 02:53 pm
Also Read
View All