गोरखपुर

मुहल्ले में हो गई मां- बेटी की हत्या, पड़ोसियों को नहीं लगी भनक…दो हत्याओं से सिहर गया क्षेत्र

सोमवार रात करीब 9:30 बजे शाहपुर क्षेत्र में हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने शाहपुर थाना क्षेत्र के एक घर में घुसकर मां शांति देवी और उनकी बेटी विमला देवी की धारदार हथियारों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। सूचना मिलते ही DIG, SSP भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

2 min read
Nov 24, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका, गोरखपुर में मां और बेटी की निर्मम हत्या

गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब मां- बेटी की खून से सनी लाश घर के अलग-अलग कमरों में मिली। घटना को देख कर लग रहा है कि बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या की, फिलहाल प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि हत्या की वजह प्रॉपर्टी विवाद हो सकता है। सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीआईजी एस.चिनप्पा और एसएसपी राजकरण नैय्यर भी घटना स्थल पर पहुंच गए है। फोरेंसिक टीम ने पूरे घर की जांच पड़ताल की, डॉग स्क्वायड भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल हत्या की वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें

भाजपा का साथ दूंगा, सपा की खाल उतार लूंगा: गर्लफ्रेंड रोहिणी ने सांसद चंद्रशेखर का नया ऑडियो जारी कर मचाया बवाल

हत्या की वारदात से सनसनी, कमरे में मिली मां-बेटी की खून से सनी लाश

जानकारी के मुताबिक थाना शाहपुर के गीता वाटिका के पास घोसीपुरवा में विमला अपनी मां शांति देवी के साथ रहती थी। बाकि पूरे मकान में लगभग आधा दर्जन किरायेदार रहते थे। विमला ने शादी नहीं की है वह पास ही स्थित रामा फर्नीचर की दुकान पर काम करती थी। सोमवार की सुबह दुकान पर न पहुंचने पर मालिक रामानंद ने उन्हें फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ, न ही शाम तक इनके बारे में ही कोई सूचना मिली। देर शाम उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो दोनों महिलाओं के शव अलग-अलग कमरों में मिले। क्राइम सीन में घर में सामान बिखरा नहीं था, पुलिस के अनुसार, विमला के सिर पर गंभीर चोट है, जिससे लगता है कि उन पर किसी वजनी चीज से हमला किया गया। शांति के शरीर पर भी कई चोटों के निशान मिले हैं। फिलहाल प्राथमिक जांच में पुलिस इसे हत्या की वारदात मानकर।सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस क्षेत्र में तलाशी कर रही है। हत्यारों की पहचान और उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि संदिग्धों की तलाश तेजी से की जा रही है, जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

ये भी पढ़ें

नीले ड्रम वाली मुस्कान ने बच्ची को दिया जन्म जिस पति की हत्या में बंद उसी के जन्मदिन पर हुई… जानिए मासूम को लेकर विवाद

Updated on:
25 Nov 2025 02:01 pm
Published on:
24 Nov 2025 11:31 pm
Also Read
View All
गोरखपुर में महिला को कुचलते निकली ट्रैक्टर ट्राली, पति भी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल…परिजनों में कोहराम

एम्स के नॉर्थ ईस्ट की छात्रा ने इंस्टा पर लिखा…थैंक्यू गोरखपुर पुलिस, बैड टच के आरोपियों को 24 घंटे में दबोचा गया

गोरखपुर में सौतेली माँ ने कुल्हाड़ी से मासूम को काट डाला, शव के पास सिंदूर से लगा रखी थी टीका…गाँव में दहशत

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पहुँचे ADG गोरखपुर जोन, सुरक्षा में लापरवाही पर दिये सख्त चेतावनी…नेपाल चुनाव पर सीमा सुरक्षा की किये समीक्षा

लाइव कार्यक्रम में एंकर ने सिंगर से पूछा रेट…भड़कीं भोजपुरी सिंगर निशा ने सैंडल लेकर दौड़ाया, स्टेज पर मची अफरातफरी

अगली खबर