गोरखपुर

यहां हुआ अनोखे बच्चे का जन्म, चार पैर और दो प्राइवेट पार्ट वाले बच्चे को देखने के लिए उमड़ी भीड़

लोग बता रहे कुदरत का करिश्मा
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2018, 11:30 PM IST
science miracle
यहां हुआ अनोखे बच्चे का जन्म, चार पैर और दो प्राइवेट पार्ट वाले बच्चे को देखने के लिए उमड़ी भीड़

गोरखपुर के एक अस्पताल में जन्मा एक बच्चा लोगों के कौतूहल का केंद्र बना हुआ है। बच्चे के दो अतिरिक्त पैर और अतिरिक्त जननांग सबको अचंभित कर रहा। इसके लोग कुदरत का करिश्मा कह रहे। हालांकि, परिजन इस खबर से चिंतित हैं।
जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के जिगिना गांव के रहने वाले भूलन निषाद कीपतनी रम्भा उर्फ गुड़िया को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को सहजनवां स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया था। वहां डाॅक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला का प्रसव कराया। प्रसव के बाद जन्मे बच्चे को देखकर सब लोग अचंभित रह गए। वजह यह कि बच्चे के चार पैर थे। यही नहीं बच्चे के दो जननांग भी है। डाॅक्टर भी इस अजीबोगरीब बच्चे को देख हैरत में पड़ गए।
जब इस नवजात के बारे में सूचना लोगों तक पहुंची तो देखने वालों का तांता लग गया। इसे कुदरत का करिश्मा बता लोगों की भीड़ लग गई। उधर, परिवारीजन चिंतित हैं। भूलन मजदूरी करता है।
जबकि डाॅक्टर इसे भ्रूण के विकसित होते समय आई विसंगति मान रहे हैं। डाॅक्टरों के मुताबिक जुड़वा बच्चों का भ्रूण किन्हीं कारण से एक साथ विकसित हो गया और इस बच्चे का विकास इस तरह हो गया।

Published on: