गोरखपुर

बीजेपी शासन में लोगों का विश्वास बढ़ा हैः पंकज सिंह

भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह नेेे कही।

less than 1 minute read
यूपी उपचुनाव में गरमाई सियासत, कैबिनेट मंत्री सहित विधायक पर बैक का पैसा वापस न करने का आरोप

गोरखपुर। बसपा व सपा सरकारों में अराजकता का माहौल बन गया था। लोगों में सरकारों के प्रति उदासीनता भी झलकने लगी थी। योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने 11 महीनों में इस खोए हुए विश्वास को बहाल किया है।
ये बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह नेेे कही। गोरखपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी उपेंद्रदत्त शुक्ल के प्रचार में आए पंकज सिंह ने कहा कि जनता इन दलों की मंशा समझ चुकी है। 2014 और 2017 में ये दल नकारे जा चुके हैं। जनता का विश्वास खो चुके ये दल अब एकसाथ आकर जनता को ***** बनाने का काम कर रहे हैं। इस बार भी फिर से जनता भाजपा के विरोधियों को खारिज कर देगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने जनता का विश्वास जीता है। वह प्रदेश को आर्थिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक व आध्यात्मिक प्रगति की राह पर लेकर जा रहे। समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए अंत्योदय व विकास के मुद्दे पर तेजी से काम हो रहा।

ये भी पढ़ें

योगी जी कहते हैं वे हिंदू हैं, हम हिंदू नहीं हैं तो कौन हैं, हम पिछड़े आैर दलित हैंः अखिलेश यादव
Published on:
08 Mar 2018 09:09 am
Also Read
View All